Dhurandhar 2 OTT: नेटफ्लिक्स पर इंटरनैशनली आएगा धुरंधर द रिवेंज का रॉ-अनदेखा वर्जन? जानें डेट
धुरंधर द रिवेंच का रॉ और अनदेखा वर्जन जियो से पहले नेटफ्लिक्स पर आने की खबर से दर्शक हैरान हैं। सोशल मीडिया पर कई स्क्रीनशॉट वायरल हैं जिसमें इंटरनैशनल नेटफ्लिक्स पर धुरंधर द रिवेंज की स्ट्रीमिंग डेट दिख रही है।

धुरंधर द रिवेंज के ओटीटी पर आने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म के राइट्स जियो हॉटस्टार ने लिए हैं। फिल्म 14 के आसपास आने की खबर है हालांकि ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। इस बीच इंटरनेट पर एक ऐसी खबर फैली है कि धुरंधर फैन्स के बीच खलबली मच गई है। रिपोर्ट्स हैं कि जियो के कन्फर्म डेट अनाउंस करने से पहले नेटफ्लिक्स धुरंधर द रिवेंज का रॉ और अनदेखा वर्जन 14 मई को रिलीज कर रहा है। सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट भी वायरल है। ध्यान देने वाली बात ये है कि यह भारत में नहीं स्ट्रीम होगा बल्कि नेटफ्लिक्स इंटरनैशनल पर आएगा। अब लोग इसे देखने का जुगाड़ खोज रहे हैं।
थिएटर से ज्यादा ड्यूरेशन
नेटफ्लिक्स ऑफिशियल साइट का एक स्क्रीनशॉट सामने आया है। इसमें लिखा है कि धुरंधर द रिवेंज का रॉ और अनकट वर्जन इंटरनैशनली 14 मई 2026 को रिलीज होगा। कुछ जगहों पर यह 15 मई को दिखेगा। इसमें अनकट लिखा है तो लोग कयास लगा रहे हैं कि इसमें जो गालियां और सेंसर्ड पोर्शन हटाया गया था वो सब दिखाया जाएगा। ऐप पर इसकी ड्यूरेशन 3 घंटे 52 मिनट दिख रही है। थिएटर में फिल्म 3 घंटे 49 मिनट की दिखाई गई थी।
धुरंधर फैन्स में खलबली
अब सोशल मीडिया पर दर्शकों के कई तरह के रिएक्शंस दिख रहे हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट डाला है। इसमें लिखा है, धुरंधर द रिवेंज में अभी भी कुछ बाकी रह गया है? यह स्क्रीनशॉट नेटफ्लिक्स से लिया गया है। उसने साथ में धुरंदर के 14 मई को आने वाला अनाउंसमेंट पोस्ट डाला है। सोशल मीडिया पर कई लोग लिख रहे हैं कि भारत के लोग तो जुड़ा करके या वीपीएन लगाकर देख लेंगे।
लोग निकाल रहे देखने की जुगाड़
इस पर एक ने लिखा है, 'वीपीएन भी नहीं, अगर हॉटस्टार ने धुरंधर द रिवेंज का अनसेंसर्ड वर्जन भारत में अपलोड ना किया और ये कहीं इंडिया से बाहर नेटफ्लिक्स पर आ गया तो 98परसेंट लोग नेटफ्लिक्स का वो वर्जन डाउनलोड करके इसे घर पर देखेंगे जियोहॉटस्टार के बजाय।'
धुरंधर 3 की आहट?
धुरंधर के दोनों पार्ट्स दर्शकों ने काफी पसंद किए। फिल्मों ने बंपर कमाई भी की। अब हर दर्शक के मन में सवाल है कि क्या इसका पार्ट 3 भी आएगा। फिल्म से जुड़े लोग इस बात से इन्कार करते रहे हैं। हालांकि जियो स्टूडियो की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने रीसेंटली कहा कि धुरंधर का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ। इस साल के आखिर तक दर्शकों को सरप्राइज मिल सकता है।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग


