Dhurandhar: The Revenge Updates: धुरंधर 2 तीसरे दिन भी पार करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा?

Dhurandhar: The Revenge रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की आंधी ने बॉक्स ऑफिस के नंबर हिला दिए हैं। पेड प्रीमियर के अलावा फिल्म ने गुरुवार और शुक्रवार को जबरदस्त कमाई की। अब आज शनिवार को रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन की उम्मीद है।

Dhurandhar: The Revenge Updates: धुरंधर 2 तीसरे दिन भी पार करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा?

धुरंधर 2

Usha Shrivas| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट, फिल्म मेकर्स और क्रिटिक्स ने जो भविष्यवाणी की थी को सच निकल गई है। फिल्म ने सिर्फ पेड प्रीमियर के दिन 43 करोड़ की कमाई से नंबर्स हिला दिए थे। ओपनिंग डे के दिन 102.55 करोड़ (नेट)का कलेक्शन कर कल्कि के 95 करोड़ की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, पहले दिन की कमाई के मामले में अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2, राम चरण की RRR और यश की KGF चैप्टर 2 आगे बनी हुई हैं। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को धुरंधर 2 ने 80.72 करोड़ की आंधी ला दी है। (खबर लिखने तक का कलेक्शन)।

साउथ में भी धुरंधर 2 की आंधी

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर:द रिवेंज न सिर्फ हिंदी ऑडियंस को इम्प्रेस कर रही है, बल्कि साउथ में भी इसकी आंधी चल रही है। अल्लू अर्जुन, महेश बाबू समेत कई बड़े सेलेब्स ने फिल्म की तारीफ की है। कमाई के मामले में भी धुरंधर साउथ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों को टक्कर दे रही है। Sacnilk के आधार पर कमाई की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 226.27 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब फिल्म अपने पहले वीकेंड शनिवार और रविवार को बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली है।

धुरंधर 2 की तीसरे दिन की अबतक की कमाई

धुरंधर 2 ने तीसरे दिन रात 8 बजे तक 97.52 करोड़ की कमाई कर ली है।

Share

शाम 7 बजे तक कितनी हुई फिल्म की कमाई?

धुरंधर 2 ने अबतक 87.10 करोड़ की कमाई कर ली है।

Share

अबतक कितनी हुई धुरंधर 2 की कमाई?

धुरंधर 2 की आज तीसरे दिन शाम साढ़े 6 बजे तक 83.53 करोड़ की कमाई हुई।

Share

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस अपडेट

sacnilk.com के मुताबिक,रणवीर सिंह की धुरंधर ने आज शाम 4 बजे तक 64.51 करोड़ की कमाई कर ली है।

Share

Dhurandhar: The Revenge Live Updates: रणवीर की फिल्म ने किया धमाका

दोपहर 3 बजे तक- आधे दिन में 52.31 करोड़ पार पहुंचा फिल्म का कलेक्शन

Share

Dhurandhar: The Revenge Live Updates: हाफ डे से पहले ही 45 करोड़ कमाए

दोहपर 2 बजे तक- रणवीर की फिल्म की आंधी चल रही है, फिल्म ने अब तक 45.20 करोड़ कमा लिए हैं

Share

Dhurandhar: The Revenge Live Updates: धुरंधर 2 ने आधे दिन से पहले ही कमा लिए इतने करोड़

दोपहर 1 बजे- धुरंधर 2 ने अब तक 38.21 करोड़ की धांसू कमाई कर ली है

Share

Dhurandhar: The Revenge Live Updates: 12 बजे तक इतने करोड़ का कलेक्शन

दोपहर 12 बजे- धुरंधर 2 ने अब तक 29.44 करोड़ की कमाई कर ली है

Share

Dhurandhar: The Revenge Live Updates: कुछ घंटों में ही 20 करोड़ पार पहुंच गई फिल्म

सुबह 11 बजे- रणवीर सिंह की धुरंधर ने अब तक 20.72 करोड़ कमा लिए हैं

Share

Dhurandhar: The Revenge Live Updates: 11 करोड़ पार पहुंची धुरंधर 2

सुबह 9:30- धुरंधर 2 ने अब तक 11.23 करोड़ कमा लिए हैं।

Share

Dhurandhar: The Revenge Live Update: शनिवार को करीब 5 करोड़ के साथ हुई शुरुआत

सुबह 8:15 - रणवीर सिंह की फिल्म ने धुरंधर 2 ने 4.93 करोड़ के साथ शनिवार को खाता खोल लिया है। कई जगह शोज फुल जाने की खबर है।

Share

Dhurandhar: The Revenge Live Update: धुरंधर 2 तीसरे दिन (शनिवार) को तोड़ सकती है रिकॉर्ड

ऐसा माना जा रहा है कि धुरंधर 2 अपने पहले शनिवार और रविवार को अब तक की फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। फिल्म ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ के साथ शुरुआत कर चुकी है। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को धुरंधर 2 ने 80.72 करोड़ का कलेक्शन किया। अब शनिवार की कमाई 120 करोड़ पार जाने की उम्मीदें हैं। अपने पहले वीकेंड तक ये फिल्म 450 करोड़ पार सकती है।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsएंटरटेनमेंटबॉलीवुडDhurandhar: The Revenge Updates: धुरंधर 2 तीसरे दिन भी पार करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा?