रात 8 बजे तक कितनी हुई कमाई
धुरंधर 2 की आज रात 8 बजे तक भारत में 92.47 करोड़ की कमाई हुई है।


dhurandhar: The Revenge Live Updates sunday
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर:द रिवेंज ने इतिहास रचना शुरू कर दिया है। फिल्म में शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हुए 113 करोड़ नेट कमाई कर रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले किसी भी हिंदी फिल्म ने पहले ही दिन इतनी कमाई नहीं की थी। अब आज संडे की कमाई पर नजर टिकी है। ऐसा माना जा रहा है फिल्म 120 करोड़ के पार कमाई कर सकती है। वहीं वर्ल्डवाइड धुरंधर 2 ने 501 करोड़ ग्रॉस कमाई कर ली है।
धुरंधर की आंधी
धुरंधर 2 की कहानी, एक्टर्स की शानदार परफॉरमेंस और जबरदस्त म्यूजिक ने ऑडियंस को थिएटर तक खींच लिया है। बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री भी रणवीर की परफॉरमेंस की कायल हो गई है। कई बड़े कलाकारों ने एक्टर के काम की तारीफ की। आदित्य धर के डायरेक्शन को पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने पहले कुछ दिनों में साबित कर दिया कि कमाई के कई रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। फिल्म ने पेड प्रीमियर के साथ अब तक कुल 383.93 करोड़ कर ली है। अब पहले संडे को ब्लास्ट होने वाला है। हम आपको फिल्म की संडे की कमाई से जुड़ी हर ताजा अपडेट यहां देते रहेंगे।
रात 8 बजे तक कितनी हुई कमाई
धुरंधर 2 की आज रात 8 बजे तक भारत में 92.47 करोड़ की कमाई हुई है।
Dhurandhar: The Revenge Live Update: हाफ डे से पहले ही 30 करोड़ पार पहुंची कमाई
दोपहर 12 बजे- 30.72 करोड़ पार पहुंची कमाई
Dhurandhar: The Revenge Live Update: हाफ डे से पहले ही 21 करोड़ पार पहुंची कमाई
सुबह 11:30 बजे- धुरंधर 2 ने 21.73 करोड़ कमा लिए
Dhurandhar: The Revenge Live Update: फिल्म कर रही है धांसू कमाई
सुबह 10:30 बजे तक- रणवीर की फिल्म ने संडे की सुबह में 14.82 करोड़ कमा लिए हैं
Dhurandhar: The Revenge Live Update: अब की की इतनी
सुबह 9 बजे- सिर्फ दो घंटो में 12.17 करोड़ पार पहुंची फिल्म
Dhurandhar: The Revenge Live Update: धुरंधर 2 का खुला खाता
सुबह 8 बजे- 5.68 करोड़ के साथ हुई रविवार की सुबह की शुरुआत
Dhurandhar: The Revenge Live Update: धुरंधर 2 चौथे दिन, संडे का शुरुआती कलेक्शन
फिल्म क्रिटिक्स ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि धुरंधर 2 अपने पहले वीकेंड तक 450 से 500 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। अब आज देखना है कि रणवीर की फिल्म आज कितने करोड़ पार करते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।