‘धुरंधर 2’ में आदित्य धर के परिवार के चार सदस्य, तीन ‘धुरंधर 1’ में भी कर चुके हैं काम

Mar 10, 2026 01:34 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

Dhurandhar The Revenge: आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर द रिवेंज’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं रणवीर सिंह की ये फिल्म 19 मार्च के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘धुरंधर 2’ में आदित्य धर के परिवार के चार सदस्य, तीन ‘धुरंधर 1’ में भी कर चुके हैं काम

मार्च 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। सोमवार (9 मार्च) तक फिल्म की 2,37,323 टिकट्स की एडवांस बुकिंग हुई है और इस तरह फिल्म ने 13.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी बीच, एक दिलचस्प बात सामने आई है। क्या आपको पता है ‘धुरंधर द रिवेंज’ में आदित्य धर के परिवार के चार सदस्यों ने काम किया है? आइए आपको इन चार सदस्यों के बारे में बताते हैं।

कौन हैं ये चार सदस्य?

इन चार सदस्यों में से दो सदस्यों ने ‘धुरंधर 2’ में एक्टिंग की है। तीसरा फिल्म का प्रोड्यूस है। वहीं चौथे एडिशनल स्क्रीनप्ले राइटर, डायरेक्टर असिस्टेंट और टीजर-ट्रेलर एडिटर है।

धुरंधर 2

चारों सदस्यों के नाम

यामी गौतम: ‘धुरंधर 2’ में आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम ने कैमियो किया है। उनका रोल छोटा है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार कहानी के लिए जरूरी है।

लोकेश धर: आदित्य के भाई लोकेश धर ने 'धुरंधर' के पहले और दूसरे पार्ट को प्रोड्यूस किया है। वह B62 Studios को लीड करते हैं। उनके पास हॉलीवुड का 20 साल का अनुभव है।

ओजस गौतम: आदित्य धर के साले यानी यामी गौतम के छोटे भाई भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। आदित्य ने खुद मीडिया को बताया था कि ओजस 'धुरंधर 1' और ‘धुरंधर 2’ के एडिशनल स्क्रीनप्ले राइटर और असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ही फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी काटा है।

गिस्तिका गंजू धर: फिल्म में 'शबनम' का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस गिस्तिका गंजू धर भी आदित्य धर के परिवार का हिस्सा मानी जाती हैं। वह पार्ट 1 में भी थीं और पार्ट 2 में भी नजर आने वाली हैं।

कब रिलीज होने वाली है ‘धुरंधर 2’?

‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर-टीजर रिलीज हो चुका है। वहीं फिल्म 19 मार्च के दिन सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में दस्तक देने वाली है।

‘धुरंधर 2’ की स्टार कास्ट

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन रेड्डी, संजय दत्त और यामी गौतम लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 1’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,005.85 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से फिल्म ने 1,305.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।