Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDhurandhar Teaser and Trailer Edited by Yami Gautam 22 year Old Brother
इस 22 साल के लड़के ने बनाया है 'धुरंधर' का ट्रेलर, यामी गौतम और आदित्य धर के साथ है करीबी रिश्ता

इस 22 साल के लड़के ने बनाया है 'धुरंधर' का ट्रेलर, यामी गौतम और आदित्य धर के साथ है करीबी रिश्ता

संक्षेप:

Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का टीजर और ट्रेलर खूब शेयर किया गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे यामी गौतम के छोटे भाई ओजस ने बनाया है। ओजस की उम्र सिर्फ 22 साल है और डायरेक्टर सिद्धार्थ ने उन्हें स्टेज पर बुलाकर रिस्पेक्ट दी थी।

Dec 10, 2025 04:10 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का ट्रेलर रिलीज के साथ ही ब्लॉकबस्टर हिट हो गया था। फिल्म की कहानी के बारे में बगैर ज्यादा कोई अंदाजा दिए, फिल्म के ट्रेलर को इस तरह चॉप किया गया था कि इसने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह ट्रेलर एक 22 साल के लड़के ने एडिट किया था। फिल्ममेकर आदित्य धर ने खुद यह बात फिल्म से जुडे़ एक इवेंट के दौरान बताई थी और हर कोई यह जानकर हैरान रह गया था कि जिस ट्रेलर को देखकर करोड़ों लोग थिएटर्स तक पहुंचे, वो एक 22 साल के लड़के ने एडिट किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महज 22 साल के लड़के ने एडिट किया ट्रेलर

आदित्य धर ने फिल्म के एक इवेंट में बताया, "एक नाम मैं यहां पर जरूर मेंशन करना चाहूंगा। आप लोगों ने फिल्म का टीजर बहुत एन्जॉय किया और ट्रेलर भी बहुत एन्जॉय किया, मैं बस आपको यह बताना चाहता हूं कि टीजर और ट्रेलर मेरे 22 साल के प्यारे ने एडिट किया है और उसका नाम है ओजस गौतम। क्या मैं ओजस को स्टेज पर बुला सकता हूं, वो यहां होना डिजर्व करता है। उसने यह काम करने में अपना दिल और दिमाग सब लगा दिया है।" बता दें कि टीजर और ट्रेलर दोनों ही मिनटों में वायरल हो गए थे।

यामी और ओजस की उम्र में 13 साल का गैप

कम लोग जानते हैं कि ओजस गौतम और कोई नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम के छोटे भाई हैं। एक्ट्रेस यामी गौतम की शादी निर्देशक आदित्य धर से हुई थी और दोनों की उम्र में लगभग 13 साल 5 महीने का अंतर है। बात फिल्म की करें तो 'धुरंधर' महज 4 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और अब माना जा रहा है कि यह आने वाले वक्त में और भी कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ पाएगी। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज एक्टर्स हैं।

ये भी पढ़ें:अक्षय ने ‘धुरंधर’ में किया पापा विनोद खन्ना वाला डांस? पुराना वीडियो वायरल
ये भी पढ़ें:धुरंधर के जिस म्यूजिक ने मचाई धूम, जानिए वो कैसे और कहां से आया?
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।