
पाकिस्तान में धुरंधर के गानों की धूम, शादी में शरारत गाने पर नाचीं महिलाएं, वीडियो वायरल
धुरंधर का धमाका पाकिस्तान में भी नजर आ रहा है। पाकिस्तान की शादियों में फिल्म का गाना शरारत बजाया जा रहा है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तानी लड़कियां इस गाने पर शादी में डांस करती नजर आ रही हैं।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर कई सालों तक याद की जाने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस को हिलाकर कर रख दिया है। वर्ल्डवाइड भी 1200 करोड़ पार कमाई पहुंच गई है। पाकिस्तानी पॉलिटिक्स पर बेस्ड फिल्म की कहानी और किरदार तारीफें बटोर रहे हैं। इस बीच फिल्म का गाना शरारत पाकिस्तान में भी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान के के शादी के माहौल में दो महिलाएं शरारत गाने पर डांस करती देखी जा सकती हैं।
पाकिस्तान में धुरंधर के गानों का जादू
इस वीडियो में दो महिलाएं शरारा सूट पहने हुए ओरिजिनल डांस स्टेप फॉलो करते हुए शरारत गाने पर डांस कर रही हैं। शादी के इस फंक्शन में बैठे लोग गाने और इस डांस परफॉरमेंस को एन्जॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। कई यूजर्स ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि पाकिस्तान में भी धुरंधर पसंद की जा रही है।
यूजर्स रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तानी लड़कियां शरारत पर डांस कर रही हैं जबकि देश देश में धुरंधर बैन है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान कितना भी मना करे लेकिन बॉलीवुड के गाने देखे और सुने जाते हैं। यूजर ने बताया कि ऐसे कई रील्स हैं जो पाकिस्तान में बने हैं। एक यूजर ने लिखा कि धुरंधर बहरीन, कुवैत, ओमान, क़तर, सऊदी अरबिया, पाकिस्तान और UAE में बैन है। इसके बाद भी फिल्म ने वर्ल्डवाइड शानदार कमाई की है।
कमाई से हिला बॉक्स ऑफिस
बता दें, धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस हिलाकररख दिया है। भारत में फिल्म ने 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1200 करोड़ पार पहुंच गया है। फिल्म ने कमाई के साथ क्रिटिक्स,फिल्ममेकर्स और आम ऑडियंस से जबदरस्त तारीफें बटोरी है। फिल्म के गाने वायरल हो चुके हैं और कहानी हिट है। अब ऑडियंस धुरंधर 2 का इंतजार कर रही है। ये फिल्म 19 मार्च को थिएटर में दस्तक देने के लिए तैयार है।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




