Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDhurandhar Song FA9LA Did Akshaye Khanna Copy Father Vinod Khanna Dance Moves
Dhurandhar: अक्षय ने ‘धुरंधर’ में किया पापा विनोद खन्ना वाला डांस? फैंस ने खोद निकाला पुराना वीडियो

Dhurandhar: अक्षय ने ‘धुरंधर’ में किया पापा विनोद खन्ना वाला डांस? फैंस ने खोद निकाला पुराना वीडियो

संक्षेप:

फिल्म धुरंधर में क्या अक्षय खन्ना ने अपने पिता विनोद खन्ना के ही मूव्स को कॉपी किया है? ऐसा फैंस एक वीडियो के रीसर्फेस होने और फिल्म में अक्षय खन्ना के खुद ये स्टेप्स करने की वजह से कह रहे हैं।

Dec 10, 2025 12:41 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना ने फिल्म धुरंधर के सॉन्ग फसला में क्या अपने पिता विनोद खन्ना के मूव्स कॉपी किए हैं? यह हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो कह रहे हैं। दरअसल विनोद खन्ना का एक स्टेज शो के दौरान डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह काफी हद तक वैसे ही झूमते नजर आ रहे हैं, जैसे अक्षय खन्ना ने धुरंधर मूवी के सॉन्ग में किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या अक्षय खन्ना ने किए पिता के मूव्स

धुरंधर मूवी में जब अक्षय खन्ना की ताजपोशी होती है और वह फ्लिपराची के सॉन्ग 'FA9LA' पर डांस करते हैं तो यह क्लिप सीधे आपके दिल पर चोट करता है। अक्षय खन्ना ने जिस तरह वो सीन किए हैं सोशल मीडिया पर वो चर्चा का विषय बन गया है। हर कोई अक्षय खन्ना के मूव्स और उनके एक्सप्रेशन्स का दीवाना हो गया है, लेकिन अब एक ताजा वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि असल में अक्षय खन्ना ने जो मूव्स किए वो उनके पिता विनोद खन्ना से प्रेरित थे।

ये भी पढ़ें:धुरंधर के जिस म्यूजिक ने मचाई धूम, जानिए वो कैसे और कहां से आया?

क्यों हो रहा फैंस को इस बात पर शक?

कोई यह बात दावे से तो नहीं कह सकता, लेकिन क्योंकि विनोद खन्ना ने ये स्टेप्स अपने आप ही किए थे, इसलिए इस बात पर और शक गहराता नजर आ रहा है कि शायद विनोद खन्ना ने अपने पिता के स्टेप्स को ही अपने अंदाज में करने का सोचा होगा। कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने बताया था कि अक्षय खन्ना ने जो कुछ सेकेंड का डांस किया है उसे कोरियोग्राफ नहीं किया गया था। अक्षय खन्ना को जब सीन समझाया गया तो उन्होंने खुद से कहा कि क्या मैं इस पर डांस कर सकता हूं?

अक्षय खन्ना ने इंप्रोवाइज किया था सीन

मिड-डे के साथ बातचीत में विनोद खन्ना ने कहा, "यह गाना अक्षय के किरदार के शेर-ए-बलूच बनने का जश्न है। होना यह था कि उन्हें डांसर्स के बीच से गुजरते हुए एंटर करना था और ऊपर गद्दी पर बैठना था। सीन के माहौल और डांसर्स की परफॉर्मेंस को देखते हुए, अक्षय ने कहा कि वह एंटर करते वक्त थोड़ा सा डांस करेंगे। हममें से किसी को नहीं पता था कि वह क्या करने वाले हैं। अक्षय ने अंदर एंटर किया और वहीं से कहानी को आगे बढ़ाया और डांस करने लगे।”

ये भी पढ़ें:जब अनुपम खेर ने पहली बार खाई भांग, क्यों खाई कसम कि दोबारा नहीं खाऊंगा?
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।