Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडdhurandhar singer jasmine sandlas stern stand for women ask security to remove 2 men who were harassing girls
धुरंधर सिंगर जैस्मीन ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ देख बीच में रोका शो, बोलीं- मैं नहीं गाऊंगी अगर…

धुरंधर सिंगर जैस्मीन ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ देख बीच में रोका शो, बोलीं- मैं नहीं गाऊंगी अगर…

संक्षेप:

धुरंधर और तरस सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने अपने दिल्ली कॉन्सर्ट में एक खराब सिचुएशन को बहुत खूबसूरती से हैंडल किया। लड़कियों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने जिस तरह से स्टैंड लिया, उसकी जमकर तारीफ हो रही है।

Feb 11, 2026 11:33 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

धुरंधर सिंगर जैस्मीन सैंडलस का एक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में उन्होंने लड़कियों के सपोर्ट में कुछ ऐसा किया कि खूब तारीफ हो रही है। दरअसल वह एक शो कर रही थीं जिसमें भीड़ में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ होने लगी। जैस्मीन ने तुरंत सिक्योरिटी को कॉल किया और बोलीं कि अगर कुड़ियां सेफ नहीं हैं तो वह गाएंगी ही नहीं। शो कुछ देर के लिए रुका लेकिन जैस्मीन जो बोलीं उस पर जमकर तालियां मिलीं।

जब शो के बीच हुआ बवाल

जैस्मीन सैंडलस ने धुरंधर के गानों से लोगों के दिलों में जगह बना ली है। उनके गाने शरारत पर लोग जमकर थिरके। जैस्मीन सिटी टूर कर रही हैं। बीते दिनों वह दिल्ली में थीं। उनके शो के दौरान अचानक से बवाल शुरू हो गया। जैस्मीन रुकीं और बोलीं, सिक्योरिटी क्या आप प्लीज इन दो लड़कों को हटा सकते हैं। उन्होंने भीड़ में बदतमीजी कर रहे लड़कों की तरफ इशारा किया। लड़कियों को तंग कर रहे हैं। फिर जैस्मीन क्राउड की तरफ घूमकर बोलीं, अगल लड़कियां सेफ फील नहीं करती हैं तो हमसे गाया ही नहीं जाता है। जैस्मिन के ऐसा बोलते ही भीड़ ने उनका जोर की आवाज के साथ सपोर्ट किया।

जैस्मीन की हो रही तारीफ

इस क्लिप पर लोग जैस्मीन की तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा है सैल्यूट। एक कमेंट है, महिलाओं के लिए महिला खड़ी हुई। एक और ने लिखा है, स्ट्रांग और पावरफुल महिला। एक और ने लिखा है, कोई भद्दी भाषा नहीं, ना चिल्लाना, ना ड्रामा... एक बेसिक सिविक अपील और कड़ा स्टैंड। सलाम है उनको। एक और ने लिखा है, ये होता है असली विमिन इम्पॉवरमेंट।

आयशा खान की सरप्राइज एंट्री

जैस्मीन के कॉन्सर्ट उनके पॉप्युलर गानों पर लोगों ने खूब एंजॉय किया। इसकी झलक जैस्मीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डाली है। इंस्टा पर जैस्मीन के 7.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनके शो में शरारत फेम आयशा खान का भी सरप्राइज परफॉर्मेंस था।

कौन हैं जैस्मीन

जैस्मीन एक इंडियन अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं। जैस्मिन ने कई पंजाबी गाने गाए हैं। उनका जन्म जालंधर में हुआ था। कैलिफोर्निया में बड़ी हुईं।

जैस्मीन का पहला हिट

जैस्मीन का गाना मुस्कान साल 2007 में आया और हिट हुआ। 2014 में किक के गाने 'मुझे यार ना मिले ते मर जावां'से उन्होंने बॉलीवुड सिंगिंग की शुरुआत की। यह गाना जबरदस्त हिट हुआ।

जैस्मीन ने गाए हैं ये गाने

जैस्मीन ने स्ट्रीट डांसर 3डी का गाना 'इल्लीगल वेपन', मुंजिया का 'तरस', धुरंधर का टाइटल ट्रैक और शरारत गाया है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव

काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स


और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;