‘ये हैं मेरा चौधरी!’, 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने कर ली सगाई, LIVE कॉन्सर्ट में फैंस को मिलवाया मंगेतर से

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिल्ली में हुए इस कॉन्सर्ट में इंडो-अमेरिकन जैस्मिन हमेशा की तरह अपने पूरे स्वैग और एनर्जी के साथ परफॉर्म कर रही थीं। ऐस में उन्हें सुनने में लिए ऑडिटोरियम पर लाखों लोग मौजूद थे और उनके गानों पर झूम रहे थे। ऐसे में जैस्मिन ने हर गानों को पूरे जोश के साथ गाया।

जैस्मीन सैंडलस

'धुरंधर' में अपनी दमदार और खनकती आवाज से आज फेमस सिंगर जैस्मिन सैंडलस लाखों, करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करती हैं। जैस्मिन ने अपने करियर में कई दमदार गानें इस इंडस्ट्री को दिए हैं। ऐसे में जैस्मिन ने अपने फैंस एक बेहद खूबसूरत और बड़ा सरप्राइज दिया है। सिंगर के इस सरप्राइज से उनके फैंस शॉक्ड रह गए। नई दिल्ली में आयोजित अपने 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के धमाकेदार आगाज के बीच जैस्मिन ने अचानक अपनी लव लाइफ का सबसे बड़ा राज खोल दिया। बात यहीं पर नहीं रुकी जैस्मिन ने स्टेज पर ही अपनी सगाई का ऐलान किया बल्कि अपने मंगेतर से भी मिलवाया।

जैस्मिन ने मिलवाया अपने मंगेतर से

दरअसल, दिल्ली में हुए इस कॉन्सर्ट में इंडो-अमेरिकन जैस्मिन हमेशा की तरह अपने पूरे स्वैग और एनर्जी के साथ परफॉर्म कर रही थीं। ऐस में उन्हें सुनने में लिए ऑडिटोरियम पर लाखों लोग मौजूद थे और उनके गानों पर झूम रहे थे। ऐसे में जैस्मिन ने हर गानों को पूरे जोश के साथ गाया। ऐसे में इसी दौरान उन्होंने अचानक माइक संभाला और अपनी जिंदगी के इस नए सफर के बारे में फैंस को बताया। उन्होंने अपनी सगाई की घोषणा की और अपने मंगेतर शेखर चौधरी से सबको मिलवाया। जैस्मिन के फैंस ने उनके इस सरप्राइज की उम्मीद नहीं की थी। इस कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'ये वही इंसान हैं जिन्होंने मुझे अंगूठी पहनाई'

वायरल हो रहे कॉन्सर्ट के वीडियो में आप देख सकते हें कि जैस्मीन अपने मंगेतर को मंच पर बुलाती और उन्हें अपना 'पार्टनर' बताती हुई दिख रही हैं। 'धुरंधर' फिल्म के गाने 'शरारत' के लिए मशहूर यह सिंगर अपनी सगाई की अंगूठी भी गर्व से दिखाती हुई नजर आईं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैस्मीन स्टेज पर अपने मंगेतर शेखर का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं और बता रही हैं कि उनकी सगाई हो गई है। उन्होंने कहा, "ये वही इंसान हैं जिन्होंने मुझे अंगूठी पहनाई है। दोस्तों, ये हैं मेरे मंगेतर!" इसके बाद सिंगर ने खुशी-खुशी उनके पास जाकर उन्हें कसकर गले लगा लिया। इसके बाद जैस्मिन और शेखर ने सुपरहिट रोमांटिक ट्रैक 'लावां' पर स्टेज पर एक साथ डांस भी किया, जिसने वहां मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया।

जैस्मिन सैंडलस का दिल्ली कॉन्सर्ट

दिल्ली कॉन्सर्ट के साथ ही जैस्मिन के इंडिया टूर की शुरुआत हुई और यह नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। कॉन्सर्ट के दौरान, उन्होंने अपने कई हिट गाने जैसे 'तरस', 'इलीगल वेपन', 'लावां', 'पंजेबा' और 'सिप सिप' के साथ-साथ 'धुरंधर' एल्बम के गाने ‘शरारत’ और ‘जाइए सजना’ भी गाए। सिंगर ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के तहत 18 जुलाई को मुंबई, 25 जुलाई को बेंगलुरु और 29 अगस्त को चंडीगढ़ में परफॉर्म करेंगी।

जैस्मीन सैंडलस के बारे में

जैस्मीन सैंडलस के पंजाबी गानों के बहुत सारे फैन हैं और उन्हें बॉलीवुड और फिल्मों के गानों से भी काफी पहचान मिली है। पंजाब के जालंधर में जन्मीं और कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में पली-बढ़ीं जैस्मीन सैंडलस ने 2007 में अपने पहले गाने 'मुस्कान' के साथ म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। ये गाना काफी हिट रहा था। उन्होंने 2014 में सलमान खान की फिल्म 'किक' के गाने 'यार ना मिले' से बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत की। यह गाना जबरदस्त हिट रहा, म्यूज़िक चार्ट में टॉप पर रहा और जैस्मीन को उनकी अनोखी आवाज और गाने के अंदाज के लिए काफी पहचान मिली। इन सालों में, उन्होंने कई लोकप्रिय गाने दिए हैं, जिनमें 'मुंज्या' (2024) का 'तरस', 'धुरंधर' (2025) का 'शरारत' और टाइटल ट्रैक और फिर 'धुरंधर: द रिवेंज' (2026) के 'मैं और तू' और 'जाइए सजना' शामिल हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।