धुरंधर की सिंगर जैस्मिन सैंडलस पीने लगीं थीं जरूरत से ज्यादा शराब, मां-पिता ने भी कई दफा तोड़ा दिल

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

धुरंधर में अपने गानों के लिए तारीफें बटोर रही जैस्मिन सैंडलस ने शराब ज्यादा पीने लगी थीं। पेरेंट्स की वजह कई बार दिल टूटने की बात सिंगर ने बताई है। अब उन्हें पुरानी बातों पर पछतावा है।

धुरंधर की सिंगर जैस्मिन सैंडलस पीने लगीं थीं जरूरत से ज्यादा शराब, मां-पिता ने भी कई दफा तोड़ा दिल

सिंगर जैस्मीन सैंडलस धुरंधर: द रिवेंज में अपने गाने के लिए तारीफें बटोर रही हैं। सिंगर ने कुछेक गानों में अपनी आवाज दी है जिन्हें ऑडियंस से जबरदस्त रिएक्शन मिला। फैंस से मिल रहे इस प्यार से सिंगर खुश हैं। हाल में जैस्मीन ने अपने गाणीं और स्ट्रगल के बारे में बात की। सिंगर ने हाल में बताया कि वो अल्कोहोलिस्म से लड़ती आई हैं। उम्र के एक पढ़ाव पर उन्होंने इतनी शराब पी जितने उन्हें नहीं पीनी चाहिए थी।

शराबी बन गई थीं जैस्मिन

रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट पर पहुंची जैस्मिन ने अपनी जिंदगी के कई पहलुओं के बारे में बात की। उन्होंने बताया, ‘मैंने बहुत स्ट्रगल किया। मुझे लगता है कि बड़े होते हुए मैंने अपने जीवन में कई पड़ाव पार किए हैं, खुद को समझने की कोशिश में। वो सफर आसान नहीं था। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। पेरेंट्स के लिए तो मुश्किल होते ही हैं, साथ ही बच्चों के लिए भी। हमें गाइडेंस की जरूरत होती है।

अपनी गलती पर अब पछताती हैं जैस्मिन

जैस्मिन ने आगे कहा कि पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ इतने सख्ती से पेश क्यों आते हैं? मुझे कुछ बातों का पछतावा है। मैं शराब पीती थी। बहुत कुछ एक साथ हो गया। एक तरफ मैं पॉपुलर थी और दूसरी तरफ कई तरह की फीलिंग्स से गुजर रही थी। इसी दौरान परिवार से रिश्ते टूट गए। पिता का निधन हो गया। मैं सफल हो गई। मैंने जरूरत से ज्यादा शराब पी और अब मुझे इसका पछतावा है। जैस्मिन ने बताया कि उनके पेरेंट्स की वजह से बचपन में कई दफा उनका दिल टूटा था। ये उनके साथ लंबे वक्त तक रहा। वो उन्हें प्यार करती हैं, लेकिन उन्हें बचपन में का उनका ये दर्द बना रहा। जैस्मिन ने बताया कि उनके पासकोई सुरक्षित माहौल नहीं था।

सलमान की किक के लिए गाया गाना

बता दें, जैस्मिन का जन्म जालंधर में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में हुई। उन्होंने साल 2008 में आई फिल्म मुस्कान से सिंगिंग में अपने करियर की शुरुआत की। उसके बाद कई म्यूजिक एल्बम पर काम किया। सलमान खान की किक के लिए भी जैस्मिन ने गाना गाया। उनकी आवाज में 'यार ना मिले तो मरजावा' जबरदस्त हिट हुआ।

धुरंधर में जैस्मिन के गाने

इन दिनों जैस्मिन फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट में गानों के लिए तारीफें बटोर रही हैं। इन फिल्मों में जैस्मिन ने शरारत, मैं और तू, जाइए सजना और आरी आरी जैसे गानों में आवाज दी। अब जैस्मिन अपने नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। आने वाले दिनों में जैस्मिन की आवाज नए गानों में सुनाई देने वाली है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।