
बॉडी डबल ने किए थे धुरंधर के ये एक्शन सीन्स, डोंगा ने पोस्ट करके कहा स्टंटमैन को शुक्रिया
धुरंधर मूवी में जिन किरदारों ने दर्शकों के दिल में एक अलग ही जगह बना ली, उनमें से डोंगा भी एक था। एक्टर नवीन कौशिक ने यह रोल प्ले किया था और क्लाइमैक्स तक डोंगा सबके दिमाग पर छप चुका था।
फिल्म 'धुरंधर' साल 2025 की ऐसी ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई जिसने एक-दो नहीं बल्कि दर्जनों रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म में रणवीर सिंह हमजा के किरदार में नजर आए थे और नवीन कौशिक को डोंगा का किरदार के लिए खूब तारीफें मिलीं। अब नवीन कौशिक ने फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं जिन्हें देखकर आप दंग रह जाएंगे। फोटोज के साथ-साथ एक्टर नवीन ने एक ऐसा किस्सा भी सुनाया है, जो ज्यादातर लोगों को आज तक नहीं पता था।
यह शख्स बना डोंगा का बॉडी डबल
नवीन कौशिक ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें वो उनकी ही तरह दिखने वाले एक शख्स के साथ सेम गेटअप में नजर आ रहे हैं। यह शख्स हैं शेख बुरहानुद्दीन नसीरुद्दीन, वही शख्स जिन्होंने फिल्म के कुछ सीन्स में डोंगा के बॉडी डबल का रोल प्ले किया था। लेकिन आखिर वो कौन सा सीन है जिसके लिए नवीन कौशिक को बॉडी डबल का सहारा लेना पड़ा? इसका जवाब भी उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में ही दिया है।
'हमजा ने शीशे में देखकर मारा...'
नवीन कौशिक ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, "वो सीक्वेंस जो डोंगा को डोंगा बनाता है। सारा गुस्सा और आग्रोश एक ही पल में निकालकर स्क्रीन पर आ गया। और रिकॉर्ड बना दिया - सिर में गोली नहीं लगी थी। हमजा ने शीशे में देखकर मारा। (बहुत कमीना आदमी है हमजा)" नवीन कौशिक ने इसके आगे इस सीन के बारे में अपनी पोस्ट में बताते हुए लिखा, “और डोंगा का बॉडी डबल था, उन स्टंट्स के लिए जहां मेरे पर भरोसा नहीं कर सकते थे काम सही से करने का।”
शेख को नवीन कौशिक का मैसेज
बता दें कि नवीन कौशिक ने जिस सीन के बारे में बताया है इसके अलावा भी फिल्म में कई ऐसे एक्शन सीन रहे हैं जिन्हे देखकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं। इन सीन्स को करने के लिए नवीन कौशिक ने शेख बुरहानुद्दीन का सहारा लिया। पोस्ट में नवीन कौशिक ने बताया, "शेख बुरहानुद्दीन भाई आपको मेरा, नवीन का, बहुत बहुत शुक्रिया। आपने मेरे साथ मिलकर डोंगा के एक्शन सीक्वेंस को सुपरहिट बना दिया।" बात धुरंधर मूवी की करें तो बॉक्स ऑफिस पर अभी तक यह कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




