हवा-हवा ऐ हवा…कानों में गूंज रही चौधरी असलम की जहर एंट्री? जानें पाकिस्तान ने कहां से चुराया ये गाना

Dec 24, 2025 01:37 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Chaudhary Aslam Entry Song: धुरंधर मूवी में चौधरी असलम की एंट्री कतई जहर मानी जा रही है। संजय दत्त अपनी गाड़ी में 'हवा-हवा' गाना बजाते हुए चलते हैं। आपको गाना पसंद आया तो आपके लिए यहां मजेदार जानकारी है।

हवा-हवा ऐ हवा…कानों में गूंज रही चौधरी असलम की जहर एंट्री? जानें पाकिस्तान ने कहां से चुराया ये गाना

धुरंधर मूवी में एसपी चौधरी असलम यानी संजय दत्त की एंट्री के बारे में सोचने पर क्या आपके कानों में भी हवा-हवा गाना बज रहा है? यूट्यब पर यह गाना खूब सर्च हो रहा है। लोग इसे खोजकर नॉन-स्टॉप सुन रहे हैं। कम लोग जानते हैं कि गाने का संजू बाबा से पुराना कनेक्शन है। हवा-हवा 1994 में आई इंसाफ अपने लहू से फिल्म में था। इस मूवी में भी संजय दत्त थे। हालांकि गाना उन पर नहीं फिल्माया गया था। 1987 में यह गाना पाकिस्तानी आर्टिस्ट हसन जहांगीर की वजह से फेमस हुआ था। तबसे अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में इसके अलग-अलग वर्जन्स हैं। मजेदार बात ये है कि पाकिस्तान वाला वर्जन भी ओरिजनल नहीं है। असली गाना ईरान से आया था। जानते हैं गाने से जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स।

1988 में भारत आया ये गाना

धुरंधर फिल्म में संजय दत्त की एंट्री में बजा गाना 'हवा-हवा' Gen Z को खूब पसंद आ रहा है। कई लोगों ने इसे पहली बार सुना है। हालांकि 80- 90 के दशक के लोगों के लिए यह गाना नॉस्टैल्जिया है। 1988 में यह गाना डॉन 2 में लिया गया था। यह पहली मूवी थी जब इस गाने को भारत में लिया गया। इसके बाद 1994 में आई फिल्म इंसाफ के लहू में भी ये गाना था। वो रेडियो और चित्रहार का दौर था। गाने की मजेदार बीट्स की वजह से यह इतना फेमस हुआ कि हर बर्थडे पार्टी और जश्न में यह गाना बजता था। फिल्म में संजय दत्त थे लेकिन यह उन पर नहीं फिल्माया गया था।

पाकिस्तान नहीं, ईरान ओरिजन

पाकिस्तानी पॉप स्टार हसन जहांगीर ने 1987 के आसपास इस गाने को रिलीज किया था। यह गाना तब ग्लोबल हिट था और बताया जाता है कि इसकी 1.5 करोड़ कॉपीज सिर्फ भारत में ही बिक गई थीं। यह बड़ा रिकॉर्ड था। हालांकि माना जाता है कि हसन का गाना ईरानी गाने से इंस्पायर था। 1973 में फेमस ईरानी सिंगर कौरोश याघमई ने हवा-हवा गाना सबसे पहले गाया था।

हर दशक में बजे हवा-हवा के वर्जन्स

70 से लेकर अब तक यह गाना लगभग हर दशक में बजता रहा है। पाकिस्तान में आने 1987 में हसन जहांगीर का वर्जन आने के बाद इन फिल्मों ने ये गाना या इसे मिलता-जुलता गाना मूवीज में लिया।

सुपर से भी ऊपर हिट है गाना (लिंक क्लिक करके सुनें सारे वर्जन्स)

हवार-हवार-1973 ओरिजिनल (ईरानी)

हसन जहांगीर- 1987 पाकिस्तानी वर्जन

बिल्लू बादशाह- 1989 (इसमें गोविंदा का जवां-जवां वर्जन था)

आग का गोला- 1989 (सनी देओल की फिल्म में आया-आया गाना इसी म्यूजिक पर था)

इंसाफ अपने लहू से- 1994 इस मूवी में संजय दत्त हैं

मुबारकां- 2017 अर्जुन कपूर पर फिल्माया गया है

धुरंधर- 2025 संजय दत्त की एंट्री

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव

काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स


और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।