Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDhurandhar Review in Hindi Ranveer Singh spy thriller movie
Dhurandhar Movie Review: तीन घंटे की है धुरंधर, थिएटर में देखनी चाहिए रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर?

Dhurandhar Movie Review: तीन घंटे की है धुरंधर, थिएटर में देखनी चाहिए रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर?

संक्षेप:

Dhurandhar Review in Hindi: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अद्भुत बैकग्राउंड स्कोर और आदित्य धर का निर्देशन…आइए आपको बताते हैं कि ये फिल्म कैसी है और इसे थिएटर में देखना चाहिए या नहीं।

Dec 05, 2025 04:32 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ का रनटाइम तीन घंटे से भी ज्यादा है। इसमें इतिहास, एक्शन और रोमांस…सबकुछ देखने को मिलेगा। इसे ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के निर्देशक आदित्य धर ने डायरेक्ट की है। इसकी कहानी 1999 के कंधार विमान अपहरण से होती है। इसके बाद कहानी 2001 के संसद हमले की तरफ बढ़ती है और यहीं से फिल्म दिलचस्प होती जाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिल्म - ‘धुरंधर’

एक्टर्स - रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी

निर्देशक: आदित्य धर

रेटिंग: ★★★

एक्टिंग

रणवीर सिंह ने बहुत अच्छी परफॉर्मेंस दी है। अगर कहें कि ये उनके अब तक के करियर की बेस्ट फरफॉर्मेंस है तो गलत नहीं होगा। दूसरी ओर अक्षय खन्ना ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों को ये बात एक बार फिर साबित कर दी है कि वे बेहतरीन कलाकार हैं। संजय दत्त का रोल छोटा है, लेकिन दमदार है। अर्जुन रामपाल की मौजूदगी और राकेश बेदी की सादगी ने इस फिल्म में जान डाल दी है। आर माधवन ने एक बार फिर अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है।

खामियां और खूबियां

फिल्म काफी लंबी है। शुरुआत में फिल्म बोरिंग लगने लगती है, खासकर तब जब हमजा के मिशन को बहुत ज्यादा डिटेल में दिखाने की कोशिश की जाती है। हालांकि, ये डिटेल्स कहीं-न-कहीं फिल्म के लिए जरूरी भी होती हैं। इन डिटेल्स की वजह से ही हमजा का कैरेक्टर समझ आता है और इंटरवल के बाद कहानी आगे बढ़ती है। सेकंड हाफ बोरिंग नहीं लगता है और क्लाइमैक्स लोगों को चौंका देता है।

डायलॉग्स

फिल्म में दमदार डायलॉग्स हैं, लेकिन एक्शन के बीच इस्तेमाल किए गए डायलॉग्स की वजह लय टूटने लगता है। बैकग्राउंड म्यूजिक की बात करें तो काफी अच्छा काम किया है। हालांकि, कहीं-कहीं ऐसा लगता है जैसे कुछ गानों को जबरदस्ती डाला गया है।

देखें या नहीं

‘धुरंधर’ एक मजेदार स्पाई थ्रिलर फिल्म है, लेकिन कहानी काफी स्लो है। अगर फिल्म थोड़ी छोटी होती, एडिटिंग टेबल पर अच्छा काम हुआ होता तो इसका असर अलग पड़ता। खैर अगर आपको जासूसी, इतिहास और देशभक्ति वाली फिल्में देखना पसंद है तो आप ये फिल्म देख सकते हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।