Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDhurandhar Re Releasing In Theatres With Revised Version
धुरंधर को कुछ बदलाव के साथ किया जाएगा रिलीज, जानें क्यों करना पड़ा ऐसा

धुरंधर को कुछ बदलाव के साथ किया जाएगा रिलीज, जानें क्यों करना पड़ा ऐसा

संक्षेप:

धुरंधर को कुछ बदलाव के साथ अब रिलीज किया जाएगा। 31 जिसंबर को थिएटर्स को ईमेल करके बदलाव करने को कहा। तो क्या बदलाव हुए हैं वो आपको हम बताते हैं।

Jan 01, 2026 10:06 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की रिलीज को लगभग 1 महीना हो गया है और इसके बावजूद फिल्म का धमाल जारी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर दिए हैं। लेकिन अब मूवी की रिलीजके 1 महीने बाद फिल्म को थोड़ा रिवाइज वर्जन के साथ थिएटर्स में दिखाया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या और क्यों हुए बदलाव

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन और ब्रोडकास्टिंग ऑफ इंडिया की डिमांड थी कि कुछ शब्दों को म्यूट किया जाए। नए ए़डिट वर्जन को 1 जनवरी से थिएटर्स में दिखाया जाएगा।

सभी थिएटर्स को आए मेल

रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के सभी थिएटर्स को 31 दिसंबर को एक ई मेल आया है ड्रिस्ट्रिब्यूटर्स से कि वे फिल्म का डीसीपी रिप्लेस कर रहे हैं। मेकर्स ने 2 शब्द एक डायलॉग से म्यूट किए हैं। कहा जा रहा है कि एक वर्ड जो म्यूट किया है वो है बलूच।

बता दें कि धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हो गई थी। यह स्पाई ड्रामा फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन भी हैं।

जल्द आएगा दूसरा पार्ट

इतना ही नहीं यह पहली फिल्म होगी जिसका दूसरा पार्ट भी इतनी जल्दी आएगा। धुरंधर का दूसरा पार्ट मार्च 2026 में रिलीज होगा।

धुरंधर के रिकॉर्ड

धुरंधर ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई है। इसके अलावा फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ऑल टाइम मूवीज की लिस्ट में भी अपनी जगह बना चुकी है।

ये भी पढ़ें:धुरंधर के सैलाब में बह जाएगी इक्कीस? देखें कहां पहुंची वॉर मूवी की अडवांस बुकिंग

आदित्य धर की बतौर डायरेक्टर दूसरी फिल्म

फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। बतौर डायरेक्टर यह आदित्य की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह उरी द सर्जरिकल स्ट्राइक फिल्म बना चुके हैं और वो भी सुपरहिट थी। आदित्य की दोनों डायरेक्टेड मूवी सुपरहिट रही हैं और ये भी एक बड़ी बात है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।