
‘धुरंधर' के एक्टर बोले, रणवीर सिंह में ‘मैं स्टार हूं’ वाले नखरे नहीं थे, अक्षय खन्ना सेट पर…
Dhurandhar: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' में नजर आए नवीन कौशिक ने हाल ही में सेट के माहौल पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जहां रणवीर सभी के साथ बिल्कुल दोस्तों की तरह घुल-मिलकर रहते थे, वहीं अक्षय सेट पर थोड़े रिजर्व रहते थे।
‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में आए एक महीना हो गया है। ये फिल्म 5 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी और आज 6 जनवरी है। इस बीच कई सारी फिल्में आईं, लेकिन कोई भी ‘धुरंधर’ के आगे टिक नहीं पाई। एक तरफ जहां ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती चली गई। वहीं दूसरी तरफ, सपोर्टिंग रोल में नजर आए अक्षय खन्ना ने लीड रोल प्ले करने वाले रणवीर सिंह की पूरी लाइमलाइट चुरा ली। अब इस पर ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के करीबी डोंगा का रोल निभाने वाले एक्टर नवीन कौशिक ने रिएक्ट किया है।

सेट पर कैसे थे अक्षय और रणवीर?
नवीन कौशिक ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा, “सेट पर, रणवीर सिंह हमेशा हमारे साथ दोस्त की तरह बिहेव करते थे। दूसरी तरफ, अक्षय खन्ना दूरी बनाकर रखते थे। शायद इसलिए क्योंकि वो अपने कैरेक्टर में पूरी तरह डूबे हुए थे। खैर, दिलचस्प बात ये है कि ये आपने फिल्म में जैसी केमिस्ट्री देखी असल जिंदगी में भी वैसी ही थी। सभी गैंग मेंबर्स सेट पर एक साथ बैठते थे, हंसते थे और मजे करते थे। जबकि रहमान डकैत थोड़ा अलग बैठा करते थे।”

अक्षय खन्ना से बात करना मुश्किल?
नवीन बोले, “अगर हम उनसे बात करने जाते थे तो वो बहुत प्यार से बात करते थे, लेकिन बात खत्म होने के बाद वो अपने जोन में वापस चले जाते थे और हम भी। मुझे नहीं पता कि यह मेथड एक्टिंग थी या नहीं, लेकिन जैसा रहमान डकैत था…चुप रहता था, ऑब्जर्व करता था और अनप्रिडिक्टेबल था ठीक वैसे ही अक्षय सर भी थे। वो सेट पर होने वाले शोर-शराबे से दूर रहते थे और अपने किरदार पर फोकस करते थे।”

नवीन ने की रणवीर की तारीफ
रणवीर सिंह के बारे में बात करते हुए नवीन कौशिक ने कहा, “हम्जा, रणवीर से बिल्कुल अलग है। रणवीर एनर्जी का एक गोला हैं, हजार वोल्ट का इलेक्ट्रिक करंट हैं वो। जब भी वह सेट पर होते थे तो वह सबसे मिलते थे। उन्हें पसंद नहीं आता था अगर लोग आलस में बैठे हों। ये दोनों किरदार—हम्जा और रहमान, एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। जब भी डायरेक्टर ‘कट’ कहते थे, रणवीर तुरंत अपने असली रूप में आ जाते था, सिवाय सीरियस सीन के। उसमें शुरू से आखिर तक बच्चों वाली जिज्ञासा थी और बिल्कुल भी ‘मैं बहुत बड़ा स्टार हूं’ वाले नखरे नहीं थे।”

‘मुझे लगता है कि यह नाइंसाफी है’
नवीन ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि यह नाइंसाफी है। अक्षय सर ने नोडाउट एक आइकॉनिक किरदार बनाया है जिसे सालों तक याद रखा जाएगा, लेकिन रणवीर ने एक एक्टर के तौर पर जो किया है—छोटी छोटी बारीकियां पर ध्यान देना, आवाज बदलना वो नेक्स्ट लेवल। जो इंसान असल जिंदगी में इतना एनर्जेटिक हो उसके लिए इतना शांत किरदार निभाना मुश्किल होता है। अगर आपने गौर किया होगा, ‘FA9LA’ गाने में हर कोई नाच रहा था सिवाय रणवीर के। ऐसे पल में खुद को रोकना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया क्योंकि अक्षय सर का औरा बहुत जबरदस्त था।”
कैसा था रणवीर और अक्षय का रिश्ता?
दोनों स्टार्स के बीच इक्वेशन के बारे में बात करते हुए नवीन ने कहा, “रणवीर और अक्षय के सेट पर बहुत अच्छे रिश्ते थे। उन्होंने साथ में रिहर्सल की, एक-दूसरे का ख्याल रखा - चाहे वह रिहर्सल के दौरान हो या कुर्सी लगाने जैसी छोटी-सी बात हो। वे बहुत अच्छे थे।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




