POSH के तहत यौन उत्पीड़न केस में दोषी पाया गया धुरंधर का प्रोडक्शन डिजाइनर, फिल्म क्रेडिट से हटा नाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

धुरंधर के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे पर एक लड़की ने छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया था। अब POSH के तहत सैनी एस जोहरे को दोषी पाया गया है। उनके खिलाफ आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस ने एक्शन भी लिया है।   

POSH के तहत यौन उत्पीड़न केस में दोषी पाया गया धुरंधर का प्रोडक्शन डिजाइनर, फिल्म क्रेडिट से हटा नाम

आदित्य धर की धुरंधर एक बार फिर चर्चा में आई है। हालांकि, इस बार फिल्म का नाम फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे की वजह से चर्चा में आया है। दरअसल, फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे पर एक लड़की ने छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया था। अब इस मामले में एक अपडेट आया है। युवती ने आदित्य धर और लोकेश धर की प्रोडक्शन कंपनी B62 Studios में भी प्रोडक्शन डिजाइनर कि शिकायत की थी, और POSH के तहत सैनी एस जोहरे को दोषी पाया गया है।

POSH कमेटी में पिछले साल दर्ज हुई थी शिकायत

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, B62 Studios के साथ ये शिकायत अक्टूबर 2025 में दर्ज करवाई थी। इसके बाद स्टूडियोज की POSH कमेटी ने इस मामले की अच्छे से जांच की। मार्च अंत तक इस मामले की जांच पूरी हुई और जोहरी को इस मामले में दोषी पाया गया।

छह महीने तक चली POSH कमेटी की जांच, दोषी पाया गया प्रोडक्शन डिजाइनर

मामले से जुड़े सूत्रों ने मीडिया पोर्टल को बताया कि ये जांच करीब छह महीने चली और जोहरे को दो चीजों में दोषी पाया गया- पहला यौन उत्पीड़न के मामले में और दूसरा सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपों में। कमेटी को जो भी चीजें इस केस में मिलीं, उन्होंने वो शिकायत करने वाली युवती को बताई हैं।

फिल्म से हटाया गया क्रेडिट

बता दें, जब ये मामला सामने आया तो फिल्म के क्रेडिट्स से जोहरे का नाम हटा दिया। हालांकि, फिल्म के ओटीटी वर्जन में उनका नाम क्रेडिट्स में मौजूद है। 22 मई को धुरंधर का जो रॉ और अनदेखा वर्जन ओटीटी पर रिलीज किया गया है, उसमें सैनी जोहरे का नाम गायब है।

क्या है पूरा मामला?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चंडीगढ़ में शूटिंग के दौरान जोहरे ने उस युवती को अपने होटल के कमरे में बुलाया। वहां जोहरे ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तब जोहरे ने उसके साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं, सैनी पर लड़की की ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने और उसे कमरे में बंधक बनाने का आरोप लगा है।

पुलिस ने किया था सैनी को गिरफ्तार

बता दें, POSH कमेटी के साथ शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ युवती ने 20 अप्रैल को पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी सैनी एस जोहरे को अरेस्ट भी किया था। हालांकि, बाद में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से सैनी को जमानत मिल गई।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।