धुरंधर 2 का रनटाइम पार्ट 1 से होगा छोटा? रणवीर सिंह की फिल्म को मिला कौन सा सर्टिफिकेट
रणवीर सिंह की धुरंधर पार्ट 2 मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। मार्च के पहल हफ्ते में फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने की भी उम्मीद की जा रही है। इस बीच सीबीएफसी ने फिल्म के पार्ट 2 को रिव्यू कर लिया है।
रणवीर सिंह की धुरंधर पार्ट 1 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस दी है। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। अब फिल्म के पहले पार्ट की सफलता के बीच फिल्म का पार्ट 2 रिलीज होने को तैयार है। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले सीबीएफसी ने पार्ट 2 का रनटाइम और सर्टिफिकेशन कर दिया है। आइए जानते हैं क्या पार्ट 1 से छोटी होगी धुरंधर पार्ट 2?
धुरंधर 2: द रिवेंज को मिला कौन सा सर्टिफिकेट?
धुरंधर 2: द रिवेंज को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने क्लियर कर दिया है। आदित्य धर की इस फिल्म का साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक से क्लैश देखने को मिलेगा। धुरंधर का पार्ट 1 3 घंटे 35 मिनट का था, लेकिन पार्ट 2 थोड़ा छोटा होगा।
धुरंधर पार्ट 2 क्या होगा रनटाइम?
सीबीएफसी की आधिकारिक वेब साइट के मुताबिक, धुरंधर 2 को यूए 16 प्लस रेटिंग सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म को 9 फरवरी को सर्टिफिकेट मिला था। फिल्म का रनटाइम 208 मिनट है, यानी फिल्म 3 घंटे 28 मिनट लंबी होगी। धुरंधर के पार्ट 1 में चार मिनट का पोस्ट क्रेडिट सीन था जिस वजह से पार्ट 1 3 घंटे 35 था।
धुरंधर पार्ट 2 में होगा यामी गौतम का कैमियो?
धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म में यामी गौतम का कैमियो देखने को मिल सकता है। वहीं, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार हम्जा अली की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म के पार्ट 2 में बड़े साहब के किरदार से भी पर्दा उठेगा। फिल्म का पार्ट 2 और भी इंटेंस होने वाला है।
19 मार्च को होगा धुरंधर 2: द रिवेंज और टॉक्सिक का बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश
बता दें, रणवीर सिंह की धुरंधर पार्ट 2 और यश की टॉक्सिक दोनों ही 19 मार्च को रिलीज हो रही हैं। दोनों ही फिल्मों में फैंस को हाई ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। किस फिल्म को फैंस का ज्यादा प्यार मिलता है ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन आईएमडीबी की मोस्ट एंटीसिपेटेड लिस्ट के मुताबिक, धुरंधर 2: द रिवेंज से ज्यादा इंतजार फैंस को यश की टॉक्सिक का है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




