
'धुरंधर' की टिकटों पर आया बंपर ऑफर, सस्ते में ऐसे देखें रणवीर की फिल्म, लेकिन साथ में है यह ट्विस्ट
Dhurandhar Movie Tickets Offer: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा चुकी है और अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। इसी वजह से मेकर्स ने अब एक ऑफर जारी कर दिया है।
धुरंधर ना सिर्फ साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है, बल्कि साथ ही यह सबसे महंगी टिकटों वाली फिल्म भी है। कई हफ्तों तक इसके शोज हाउसफुल जाते रहे और अब फाइनली इसके शोज की टिकट सस्ती होनी शुरू हो गई है। फिल्म का क्रेज जैसे-जैसे ठंडा पड़ने लगा है वैसे-वैसे मेकर्स ने फिल्म की टिकटों के दाम कम करने का फैसला किया है। लेकिन गौर करने की बात यह है कि यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है।
धुरंधर की टिकटों पर बंपर ऑफर
फिल्म 'धुरंधर' के प्रोडक्शन हाउस जियो स्टूडियोज ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अनाउंस किया कि फिल्म की टिकटें पूरे दिन 199 रुपये में मिलेंगी। यानि अगर आप आज की तारीख में टिकट बुक करते हैं तो आपको यह सिर्फ 199 रुपये में मिलेगी। जियो स्टूडियो ने अपनी X पोस्ट में लिखा, "इस धमाकेदार ऑफर को हाथ से जाने मत देना। धुरंधर की टिकटें सिर्फ आज के लिए 199 रुपये से शुरू।
इतने तक में बिकी हैं शो की टिकटें
मेकर्स ने पोस्ट में साफ किया है कि यह ऑफर सिर्फ चुनिंदा मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में ही लागू होगा। बता दें कि धुरंधर की टिकटें शुरू में 2500 रुपये तक में बिकी हैं। जहां तक फिल्म की टिकटों के एवरेज दाम की बात है तो धुरंधर की टिकटें 250 से 300 रुपये के बीच बिकी हैं। इस तरह मेकर्स ने 50 से 100 रुपये तक का डिस्काउंट देकर उस ऑडियंस को थिएटर बुलाने की कोशिश की है, जो महंगी टिकटों के चलते यह फिल्म अभी तक थिएटर्स में नहीं देख सके थे।
अब क्यों सस्ती की गई हैं टिकटें?
टिकट की कीमतों में कमी की खबर उस वक्त आई है जब कई हफ्तों तक सिनेमाघरों में काबिज रहने के बाद धुरंधर के वर्ल्डवाइड कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। रिलीज के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि जब धुरंधर की प्रतिदिन की कमाई 10 करोड़ के नीचे आती दिख रही है। सोमवार को फिल्म की कमाई में 60 से 65% के करीब गिरावट दर्ज की गई। लेकिन अब देखना यह है कि फिल्म की टिकटें सस्ती करने से क्या बिजनेस में कोई फर्क देखने को मिलेगा या नहीं। या फिल्म लोग इस मूवी के ओटीटी पर आने का इंतजार करेंगे।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




