Dhurandhar Collection: धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, शाम 6 बजे तक ‘धुरंधर’ ने 17.44 करोड़ रुपये की कमाई की है।


धुरंधर
Dhurandhar Movie Review: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ का ट्रेलर कई लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ा चुका है। एक्शन, स्पाई, थ्रिलर जॉनर की इस फिल्म की कास्ट भी काफी दमदार है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन भी हैं। मूवी में रणवीर के अपोजिट सारा अर्जुन हैं। रिपोर्ट्स हैं कि ‘धुरंधर’ में कुछ रियल लाइफ घटनाएं दिखाई गई हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद लोग इसकी ‘एनिमल’ से तुलना कर रहे थे। वहीं कुछ इसे उससे भी ज्यादा हिंसक मान रहे हैं। एक्ट्रेस सारा अर्जुन रणवीर से 20 साल छोटी हैं। उनका एज गैप पर भी लोगों के बीच डिसकशन का पाॅइंट बना हुआ है। शहीद मेजर मोहित शर्मा के पेरेंट्स ने दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्म के स्टे के लिए याचिका दी थी। उनको लग रहा था कि मूवी में उनके बेटे के जीवन की घटनाएं ली गई हैं। हालांकि कोर्ट ने स्टे ना लगाकर सेंसर बोर्ड को फिल्म रिव्यू का आदेश दिया था। इसके बाद सेंसर बोर्ड से मूवी को हरी झंडी मिल गई।
Dhurandhar Collection: धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, शाम 6 बजे तक ‘धुरंधर’ ने 17.44 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर’ 30 जनवरी के दिन OTT पर रिलीज हो सकती है। थिएटर से उतरने के बाद यह फिल्म अगले साल Netflix पर स्ट्रीम होगी।
Dhurandhar 2: फिल्म के सीक्वल का हाेगा इस फिल्म से क्लैश
‘धुरंधर पार्ट 2’ 19 मार्च 2026 को रिलीज़ होने वाली है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यश, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया स्टारर ‘टॉक्सिक’ से टकराएगी।
Dhurandhar: रणवीर की फिल्म का दूसरा पार्ट कब आएगा?
धुरंधर आज (5 दिसंबर) देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसका दूसरा पार्ट 19 मार्च, 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगा।
Dhurandhar Release Day: आर माधवन की हुई तारीफ
X पर एक यूजर ने धुरंधर में आर माधवन की परफॉर्मेंस की बहुत तारीफ की है। यूजर ने लिखा, “ठीक है, मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आर माधवन धुरंधर के हीरो हैं। उनकी डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस कमाल है। मैं असल में यह किसी और एक्टर से उम्मीद कर रहा था, लेकिन माधवन ने दिल जीत लिया!”
Dhurandhar Box Office: धुरंधर ने कर ली 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई
धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। sacnilk.com की मानें तो 1 बजे तक फिल्म ने 5.92 करोड़ की कमाई कर ली है।
Dhurandhar Review Live Updates: धुरंधर देख क्या बोले दर्शक
सोशल मीडिया पर चल रहे ज्यादातर पोस्ट में धुरंधर को लोग पैसा वसूल मूवी बता रहे हैं। लोग रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की एक्टिंग को दमदार बता रह हैं। वहीं बैकग्राउंड म्यूजिक की भी तारीफ हो रही है। कुछ लोग यह भी लिख रहे हैं कि फिल्म पाकिस्तान के लिए डरावने सपने जैसी है।
Dhurandhar Re Live Updates: अक्षय खन्ना ने लूट ली महफिल
फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना की स्क्रीन प्रजेंस की भी काफी तारीफ हो रही है। लोगों ने लिखा है कि वह सारे अवॉर्ड्स के हकदार हैं।
Dhurandhar Release Live Updates: फर्स्ट हाफ देखकर लोगों ने दिया रिव्यू
ट्विटर पर धुरंधर के फर्स्ट हाफ के रिएक्शंस आने लगे हैं। लोग लिख रहे हैं कि पहला हिस्सा अच्छा है। शुरुआत के 30 मिनट एक्साइटिंग हैं। हालांकि फर्स्ट हाफ 2 घंटे का है जिससे सारे सीन लंबे लग रहे हैं। लोगों ने रणवीर सिंह की तारीफ की है।
Dhurandhar Release Live Updates: 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म
हाल के समय में धुरंधर किसी हिंदी फिल्म की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है, जो पूरे भारत में 5000 स्क्रीनों पर रिलीज हुई है।
Dhurandhar Release Live Updates: यामी गौतम ने पति आदित्य के लिए किया पोस्ट
धुरंधर की रिलीज पर एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने पति आदित्य धर के लिए एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने कहा कि ये 2025 का अलग होने का गिफ्ट नहीं है बल्कि दुनिया भर में हम सभी के लिए 2026 का स्वागत करने के लिए है।
Dhurandhar Release Live Updates: धुरंधर के साथ हुई कॉन्ट्रोवर्सी
फिल्म रिलीज के पहले कॉन्ट्रोवर्सी में आ चुकी है। फिल्म में रणवीर के किरदार की तुलना लोग मेजर मोहित शर्मा से कर रहे थे। इस पर उनके पेरेंट्स ने कोर्ट में याचिका दी थी। मोहित के भाई का कहना था कि पेरेंट्स में नाराजगी है क्योंकि ऐसा बिना उनकी अनुमति के किया गया। या तो आदित्य धर कह दें कि गलती हो गई और सूचना नहीं दी या साफ कर दें कि किरदार मोहित पर आधारित नहीं है।
Dhurandhar Release Live Updates: धुरंधर के लिए दीपिका पादुकोण भी एक्साइटेड
उम्मीद की जा रही है कि धुरंधर कोविड के बाद रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनर हो सकती है। उनकी वाइफ दीपिका पादुकोण न भी इंस्टाग्राम पर मूवी का पोस्टर अपलोड करके अपना एक्साइटमेंट दिखाया है।
Dhurandhar Release Live Updates: एक दिन पहले बढ़ी टिकट बिकने की रफ्तार
धुरंधर के ओपनिंग डे के लिए करीब 2.6 लाख टिकट बिक चुके हैं। इनसे 9.23 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाई होगी। इसमें 45 लाख IMAX वर्जन के हैं। रिलीज के दो दिन पहले टिकट बुकिंग की रफ्तार कम हुई थी। हालांकि गुरुवार को फिर से कलेक्शन पिक हुआ। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड कलेक्शन बढ़िया होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।