
धुरंधर पर बौखलाए पाकिस्तान के असली 'जमील जमाली' नबील गबोल, बोले- RAW एजेंट यहां आता तो…
धुरंधर फिल्म में राकेश बेदी का किरदार भी काफी चर्चा में है। असल में यह पाकिस्तान के एक नेता नबील गबोल पर आधारित बताया जा रहा है। अब नबील भी इस पर रिएक्शन देते घूम रहे हैं। उनका कहना है कि वह दबंग थे और राकेश बेदी बेवकूफ एक्टर है।
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर की कास्टिंग की तारीफ काफी समय से हो रही है। अब जमील जमाली का रोल जिन पर बेस्ड है, पाकिस्तान के उस नेता नबील गबोल का एक वीडियो वायरल है। इसमें वह काफी खुश दिख रहे हैं कि भारत में उनके किरदार पर फिल्म बनी और लोग उन्हें इंटरव्यू के लिए बार-बार कॉल कर रहे हैं। उनका कहना है कि भारत का एजेंट ल्यारी में सच में आ गया होता तो उसे सही-सलामत इंडिया वापस ना भेजते। इतना ही नहीं क्लिप में उन्होंने अपनी गरीबी का रोना भी रो दिया। नबील बोले, इंडिया खुद साबित कर रहा है कि पाकिस्तान और बलोच में RAW एजेंट भेजते हैं। उन्होंने राकेश बेदी को बेवकूफ भी कहा।
भारत का एजेंट आता तो जिंदा नहीं जाता
फिल्म के कई किरदार रीयल लाइफ से इंस्पायर्ड बताए जा रहे हैं। ऐसा ही एक कैरेक्टर है जमील जमाली। ये रोल राकेश बेदी ने निभाया है और अहम किरदारों में से एक है। जमील का रोल पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के नेता नबील गबोल पर बेस्ड है। उनका एक वीडियो वायरल है जिसमें वह धुरंधर में अपने रोल पर बात करते दिख रहे हैं। जमील से पूछा जाता है कि इंडिया ने धुरंधर नाम की मूवी बनाई है। सुनने में आ रहा है कि उनका किरदार भी है उसमें। जमील जवाब देते हैं, 'जो मेरा रोल दिखाया गया है, मेरा रोल बहुत दबंग था और दबंग इस तरीके सा था कि इन्होंने मेरे रोल को सही तरीके से नहीं दिखाया। इन्होंने कोशिश करी है कि ल्यारी को टेररिस्ट हब दिखाने की, ल्यारी कोई टेररिस्ट हब नहीं है। अगर इनका कोई एजेंट आ जाता तो वो जिंदा-सलामत ल्यारी से नहीं जाता।'
लड़ने के लिए नहीं हैं पैसे
नबील बोले जीसीसी कंट्रीज की मेहरबानी है, अरब कंट्रीज की मेहरबानी है कि उन्होंने बैन लगा दी है। इसके बाद बोले, बैन के लिए इंटरनैशनल कम्युनिटी में जाना पड़ेगा, उसके लिए बहुत पैसे चाहिए और मेरे पास पैसे नहीं हैं। इस पर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। Aik Digital से बातचीत में नबील बोलते हैं, 'भारत ने पाकिस्तान और ल्यारी को बदनाम करने की नाकाम कोशिश की। फिल्म में सिर्फ 10 फीसदी सच्चाई है। इंडिया पाकिस्तान में RAW के एजेंट्स भेजते हैं, ये लोग खुद साबित कर रहे हैं।'
लोग पूछ रहे हैं बेटी के बारे में सवाल
फिल्म में राकेश बेदी की बेटी सारा अली खान ने भी अहम किरदार निभाया है। वह यलीना जमाली बनी हैं जिनको रणवीर सिंह से इश्क हो जाता है। यलीना फिल्म में काफी सुंदर दिखी हैं। अब असली जमील यानी नबील के वीडियो पर कई लोग पूछ रहे हैं कि उनकी बेटी कहां हैं। नबील ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि एक बेवकूफ को नबील गबोल बनाया है। उस कॉमेडियन का नाम राकेश बेदी है। नबील गबोल ऐसा नहीं था।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




