जापान में धुरंधर ने फेरा उम्मीदों पर पानी, पहला शो देखने पहुंचे सिर्फ 449 लोग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉक्स ऑफिस पर 3 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी धुरंधर को जब जापान में रिलीज किया गया, तो गेम बिलकुल अलग नजर आया। फिल्म औंधे मुंह गिरी और कुल 500 लोग भी इसे देखने नहीं पहुंचे।

Dhurandhar Japan Release Collection

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देने वाली फिल्म 'धुरंधर' जापान में बुरी तरह पिट गई। रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को 10 जुलाई को मेकर्स ने जापान में रिलीज किया था। फिल्म को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जैसा रिस्पॉन्स मिला था, उसे देखते हुए प्रोड्यूसर्स की उम्मीदें काफी ज्यादा थीं, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो नतीजे काफी अलग रहे। ग्लोबल सक्सेस के विपरीत इस मूवी को जापान में कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।

पहले दिन शो देखने पहुंचे सिर्फ 449 लोग

एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रीमियर शो में सिर्फ 449 लोग इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचे। हालांकि बाद में मेकर्स ने स्क्रीन्स की संख्या में इजाफा किया, लेकिन तब भी पूरे दिन खास टिकटें नहीं बिकीं। पूरे दिन शोज चलने के बाद भी कुल मिलाकर 900 लोगों ने भी यह मूवी नहीं देखी थी। कमाई के हिसाब से बात करें तो रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर उस दिन की टॉप 25 मूवीज में भी अपनी जगह नहीं बना पाई। मालूम हो कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई करके होश उड़ा दिए थे।

जापान में धुरंधर ने फेरा उम्मीदों पर पानी

फिल्म के दोनों पार्ट्स ने मिलकर 3 हजार करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था और यह ऐसा कारनामा कर पाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। ग्लोबल ऑडियंस में इस फिल्म की तगड़ी पकड़ को ध्यान में रखते हुए मेकर्स उम्मीद कर रहे थे कि जापान में भी इसे काफी क्रेजी रिस्पॉन्स मिलेगा। लेकिन नतीजे बता रहे हैं कि वहां के कॉम्पटिशन को ध्यान में रखते हुए इस फिल्म को अपनी मार्केटिंग और प्रमोशन पर काफी मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन अब मेकर्स के पास वक्त बहुत कम है, क्योंकि फिल्म ऑलरेडी थिएटर्स में है।

इन फिल्मों ने जापान में कर दिया कमाल

ऐसा नहीं है कि जापानी ऑडियंस को भारतीय फिल्में पसंद नहीं हैं। कुछ मौके तो ऐसे भी रहे हैं जब किसी फिल्म ने भारत से ज्यादा जापान में कमाई की है। एसएस राजामौली की RRR से लेकर 'साहो' तक को जापान में काफी क्रेजी रिस्पॉन्स मिला था। सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने तो वहां कमाल ही कर दिया था। इसके विपरीत पुष्पा-2 वहां कुछ खास कमाई नहीं कर सकी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर का भी हाल जापान में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। लेकिन क्या आगे कमाई का ग्राफ चढ़ेगा? यह तो वक्त ही बताएगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।