
क्या है धुरंधर का रेड स्क्रीन वाला सीन? 26/11 हमले से जुड़े तार, हॉल में छा गया था सन्नाटा
रणवीर सिंह की धुरंधर को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन स्पाई फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म के कुछ सीन्स ऐसे हैं जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है। हम आपको धुरंधर के एक ऐसे ही सीन के बारे में बता रहे हैं।
रणवीर सिंह की धुरंधर इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जा रही है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के कुछ सीन्स तो ऐसे हैं जिनकी सोशल मीडिया पर अब चर्चा हो रही है। रणवीर की इस फिल्म में एक सीन ऐसा भी है कि जब वो स्क्रीन पर आया तब पूरे हॉल में सन्नाटा छा गया। ये सीन कोई और नहीं 26/11 हमले से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस सीन की चर्चा कर रहे हैं।
क्या है धुरंधर का रेड स्क्रीन सीन?
हम जिस सीन की बात कर रहे हैं वो तब आता है जब फिल्म में 26/11 मुंबई हमले से जुड़ी काल्पनिक सीन दिखाए जा रहे थे। फिल्म में काल्पनिक सीन के बीच ही स्क्रीन रेड हो जाती है। इसके बाद उस स्क्रीन पर 26/11 हमले के दौरान आईएसआई हैंडलर्स, आतंकवादियों और विक्टिम्स के बीच हुई असल बातचीत सुनाई पड़ती है। उस बातचीत में ये भी दिखाया गया कैसे हैंडलर्स आंतकवादियों को अपडेट भी दे रहे थे। सीन में न केवल बातचीत सुनाई पड़ती है बल्कि 26/11 हमले की असल वीडियो की झलक भी दिखाई जाती है।

जब सिनेमाहॉल में छाया सन्नाटा
सोशल मीडिया पर लोग रणवीर की फिल्म के इस सीन का जिक्र कर रहे हैं। लोग सीन को लेकर कह रहे हैं कि जब पर्दे पर रेड स्क्रीन आई तो उनका खून खौल रहा था, उनमें गुस्सा था, वो दुखी थे और हेल्पलेस महसूस कर रहे थे। इंस्टग्राम पर एक शख्स ने फिल्म का रिव्यू करते हुए इस सीन को लेकर बात की। उनके इस वीडियो पर बहुत से यूजर्स ने कमेंट करके लिखा कि जब वो सीन पर्दे पर आया तो पूरे हॉल में सन्नाटा था।
आदित्य धर की भी हो रही तारीफ
बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर धुरंधर के रेड स्क्रीन सीन के बारे में बात की है। इंस्टा पर ऐसे पोस्ट पर लोगों ने 26/11 से जुड़े अपने अनुभवों को साझा भी किया है। एक यूजर ने रेड स्क्रीन पोस्ट करते हुए लिखा कि धुरंधर में ये सीन दिखाना जरूरी था। आज से सालों बाद कोई ये पूछने की हिम्मत नहीं करेगा कि 26/11 असल में हुआ था। एक ने लिखा- आदित्य धर को ये सीन दिखाने के लिए सलाम। एक ने लिखा-धुरंधर ऐसी स्पाई फिल्म है जो आज के वक्त में भारत को जरूरत है।
अर्जुन रामपाल ने निभाया मेजर इकबाल का किरदार
फिल्म की बात करें तो फिल्म में अर्जुन रामपाल हैंडलर के रूप में नजर आए हैं। अर्जुन रामपाल के किरदार का नाम फिल्म में मेजर इकबाल दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि मेजर इकबाल ही 26/11 के हमलावरों को हथियार दिलवाते हैं। इसके बाद दिखाया जाता है कि कैसे मुंबई में हुए हमले के वक्त पाकिस्तान में बैठे मेजर इकबाल, रहमान और बाकी के लोग खुश हो रहे होते हैं।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




