Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडdhurandhar makers announced 149 rs movie ticket only on 13 jan tuesday
धुरंधर के मेकर्स ने ऑडियंस को दिया मकर संक्रांति का गिफ्ट, इस मंगलवार सिर्फ 149 की हुई फिल्म की टिकट

धुरंधर के मेकर्स ने ऑडियंस को दिया मकर संक्रांति का गिफ्ट, इस मंगलवार सिर्फ 149 की हुई फिल्म की टिकट

संक्षेप:

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लेकर मेकर्स ने बड़ा एलान कर दिया है। ऑडियंस को मकर संक्रांति के तोहफा टिकट की कीमत आधे से भी कम कर दी है। अब सिर्फ 149 में थिएटर में धुरंधर देखी जा सकती है।

Jan 12, 2026 09:27 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म हर दिन कमाई का नया रिकॉर्ड बना रही है। इस बीच मेकर्स ने ऑडियंस के लिए भी बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है। 13 जनवरी मंगलवार को फिल्म का टिकट की कीमत घटकर सिर्फ 149 रुपए कर दी गई है। फिल्म देखने का प्लान करने वाली ऑडियंस के लिए खास मौका है। जो टिकट कई 350 से शुरू हो रही थी अब उसकी कीमत 149 कर दी है। मेकर्स ने फिल्म की ऑडियंस के लिए मकर संक्रांति का तोहफा दे दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सस्ती हुई धुरंधर की टिकट

जियो स्टूडियो ने पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि 13 जनवरी, मंगलवार को फिल्म धुरंधर की टिकट सिर्फ 149 रुपए में खरीदी जा सकती है। मेकर्स ने फिल्म को लेकर ये बड़ा एलान कर दिया है।

ये भी पढ़ें:धुरंधर ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को इन मामलों में छोड़ा पीछे
ये भी पढ़ें:जानिए 1000 करोड़ी फिल्मों KGF 2, जवान और धुरंधर में क्या है कॉमन?

नहीं टिक पाई दूसरी फिल्में

5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई धुरंधर पिछले एक महीने से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। धुरंधर ने अपने रास्ते में आने वाली कई फिल्मों को कमाई करने का मौका भी नहीं दिया। कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’, कार्तिक आर्यन स्टारर ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ और इक्कीस जैसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई।

धुरंधर की कुल कमाई

धुरंधर के कलेक्शन की बात करें तो भारत में फिल्म ने पिछले सवा महीने में 807 करोड़ कमा लिए हैं। वर्ल्डवाइड 1254 करोड़ का कलेक्शन हुआ है। फिल्म सवा महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है।
धुरंधर 2 का इंतजार

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर पिछले साल की सबसे बड़ी सफल फिल्म बनकर सामने आई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के नंबर हिलाने के अलावा सोशल मीडिया और ऑडियंस के बीच भी पहचान बनाई। कहानी पसंद की है और म्यूजिक वायरल हो गया। अब ऑडियंस धुरंधर 2 का इंतजार कर रही है। दूसरा धमाका इस साल 19 मार्च को होने वाला है।

डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।