'धुरंधर' के गाने शरारत में तमन्ना भाटिया को रिप्लेस करने पहली बार बोलीं क्रिस्टल डिसूजा, कहा- 'जो होना है, वह होकर रहेगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रणवीर सिंह की फिल्म की कहानी ही नहीं, इसके गाने भी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छाए हुए हैं। वैसे तो फिल्म का हर गाना काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन 'शरारत' सॉन्ग को लेकर लोगों के बीच एक अलग ही क्रेज बना हुआ है।

'धुरंधर' के गाने शरारत में तमन्ना भाटिया को रिप्लेस करने पहली बार बोलीं क्रिस्टल डिसूजा, कहा- 'जो होना है, वह होकर रहेगा

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। रणवीर सिंह की फिल्म की कहानी ही नहीं, इसके गाने भी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छाए हुए हैं। वैसे तो फिल्म का हर गाना काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन 'शरारत' सॉन्ग को लेकर लोगों के बीच एक अलग ही क्रेज बना हुआ है। लोग इस गाने को इस साल का बेस्ट डांस नंबर बता रहे हैं। इस गाने में आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा नजर आई थीं। हालांकि, ये भी खबरें आई हैं कि इस गाने को पहले तमन्ना भाटिया करने वाली थीं। ऐसे में अब क्रिस्टल ने तमन्ना के शो में आने को लेकर खुलकर बात की।

'जो होना है, वह होकर रहेगा'

क्रिस्टल डिसूजा ने हाल ही में आईएएनएस को अपना इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में क्रिस्टल ने कई मुद्दों पर पूछे गए सवालों के खुलकर जवाब दिए। वहीं, क्रिस्टल से 'शरारत' सॉन्ग में तमन्ना भाटिया को रिप्लेस करने को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने इस पर भी जवाब दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह सब नियति के बारे में है, उन्होंने कहा, 'जो होना है, वह होकर रहेगा।' क्रिस्टल ने कहा, 'मुझे इस सब के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन मेरा मतलब है, वह कमाल की हैं, वह खूबसूरत हैं, और वह जो करती हैं उसमें बहुत अच्छी हैं। उन्हें और ज्यादा पावर मिले।'

यह गाना मेरे और आयशा के लिए था

क्रिस्टल डिसूजा ने आगे कहा, 'आप जानते हैं- जो जिसकी किस्मत में लिखा होता है, उन्हें वही मिलता है। मुझे लगता है कि यह मेरे और आयशा के लिए था और हमें यह मिला। लेकिन इससे तमन्ना की खूबसूरती या वह कितनी अच्छी परफॉर्मर हैं, यह कम नहीं हो जाता। हो सकता है कि वह गाने में अपना जादू बिखेरतीं। वह अपना अलग औरा और अपनी अलग पहचान बनाती हैं, और मुझे लगता है कि यह बहुत बढ़िया है। मुझे हर उस महिला पर गर्व है जो इतना अच्छा कर रही है, और मैं चाहती हूं कि और भी महिलाएं शानदार, जबरदस्त परफॉर्मेंस दें और एक-दूसरे को सपोर्ट करें।'

क्या है 'धुरंधर' की कहानी और कास्ट?

'धुरंधर' के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह पाकिस्तान में मौजूद एक आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने के बारे में है। कंधार हाईजैक और भारतीय संसद पर हमले जैसी घटनाओं से इस फिल्म की कहानी को जोड़ा गया है, हालांकि यह फिल्म पूरी तरह काल्पनिक है। कहानी में दिखाया गया है कि पंजाब के एक 20 साल के लड़के को इस ऑपरेशन के लिए तैयार किया जाता है जो पाकिस्तान में घुसकर उन्हें घुटनों पर ला देता है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।