शरारत में आयशा खान संग तुलना पर भड़कीं क्रिस्टल डिसूजा, बोलीं- आप किसी को नीचे...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

धुरंधर साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बनकर निकली है। लोगों को फिल्म जितनी पसंद आई है, उतना ही पसंद फिल्म का म्यूजिक भी आया है। इस फिल्म के गाने शरारत को लोग डांस नंबर ऑफ द इयर बता रहे हैं। 

शरारत में आयशा खान संग तुलना पर भड़कीं क्रिस्टल डिसूजा, बोलीं- आप किसी को नीचे...

धुरंधर साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। इस फिल्म के गाने भी सोशल मीडियो और यूट्यूब पर छाए हुए हैं। फिल्म का गाना शरारत लोगों को खूब पसंद आया है। लोग इस गाने को इस साल का बेस्ट डांस नंबर बता रहे हैं। इस गाने में आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर लोग क्रिस्टल और आयाशा की परफॉर्मेंस की तुलना कर रहे हैं। अब इस तुलना पर क्रिस्टल का गुस्सा फूटा है।

आयशा संग तुलना पर क्या बोलीं क्रिस्टल

न्यूज 18 से खास बातचीत में क्रिस्टल ने कहा, “चार महिलाएं साथ आई हैं जो इस गाने के बारे में सबसे अच्छी चीज है। मैं देखती हूं ट्रोल्स कहते हैं इसने दूसरे से बेहतर किया। लेकिन ये इस बारे में नहीं है। क्या फर्क पड़ता है? गाने को एंजॉय करो और मजे करो! ये बहुत दुखद है कि किसी की तारीफ करने के लिए आप दूसरे को नीचे खींचते हैं। मुझे उन लोगों के लिए बुरा लगता है जो ऐसा करते हैं। वो नहीं समझते हैं कि हर किसी का अपना टैलेंट और अपनी-अपनी स्ट्रगल्स। हम सब मेहनत करते हैं और हर साल कंसिस्टेंट रहने की कोशिश करते हैं।”

एक महिला को दूसरी महिला को सपोर्ट करना चाहिए

क्रिस्टल ने आगे कहा, “सिर्फ एक टिप्पणी से इसे छीन लेना मूर्खतापूर्ण और बचकाना है। मैंने देखा कि बहुत सारी महिलाएं ऐसे कमेंट्स कर रही हैं। एक महिला के रूप में हम इतना कर सकते हैं कि दूसरी महिला को सपोर्ट करें। अगर वो सपोर्ट नहीं कर सकती हैं, तो उन्हें चुप रहना चाहिए। हम अपने जीवन में एक प्वाइंट पर पहुंचे हैं और ऐसे कमेंट्स करके आप पूरी रेस को पीछे खींच रही हैं।”

क्रिस्टल ने कहा कि हमें एक दूसरे को आगे बढ़ाना चाहिए। सपोर्टिव महिलाओं से भरी दुनिया खूबसूरत है। जब मैंने खुदको और आयशा को डांस करते देखा और जैस्मिन और मधुबंती को ऑनस्क्रीन गाते देखा, तो मैं ऐसी थी, वाह, मैं उस दुनिया को प्यार करती हूं जिसमें मैं रहती हूं।"

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।