Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDhurandhar is now the highest grossing film in Hindi ever The Ranveer Singh starrer beat Pushpa 2 Hindi Version
‘धुरंधर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, बनी हिंदी की सबसे बड़ी फिल्म, पुष्पा-2 को पछाड़ा

‘धुरंधर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, बनी हिंदी की सबसे बड़ी फिल्म, पुष्पा-2 को पछाड़ा

संक्षेप:

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। ये फिल्म हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Jan 07, 2026 03:26 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। इस फिल्म में हिंदी भाषा में रिलीज हुईं सारी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। मेकर्स ने खुद पोस्ट शेयर कर इस बात की अनाउंसमेंट की है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेकर्स ने शेयर किया सक्सेस पोस्टर

बुधवार के दिन फिल्म के प्रोडक्शन हाउस जियो स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया। उस पोस्टर में ‘धुरंधर’ को 'भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म' बताया गया। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “थैंक यू इंडिया। गणपति बप्पा मोरिया।”

धुरंधर

फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ा

मेकर्स का कहना है कि ‘पुष्पा 2’ ने 33 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस से 831 करोड़ रुपये (नेट) का कलेक्शन किया है। इतना ही नहीं, इस फिल्म ने साल 2024 में रिलीज हुई पैन-इंडिया फिल्म ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ दिया है। बता दें, ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन ने 821 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, ट्रेड सूत्रों का कहना है कि ‘धुरंधर’ ने मंगलवार तक 782 करोड़ रुपये कमाए हैं और ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ने के लिए इसे अभी भी 40 करोड़ रुपये कमाने की जरूरत है।

धुरंधर स्टार कास्ट

बनाया नया रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ ने सिंगल लैंग्वेज में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने का नया रिकॉर्ड बनाया है। अगर हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वालीं टॉप-4 फिल्मों की बात करें तो नंबर 1 पर ‘धुरंधर’ (831 करोड़ रुपये), नंबर 2 पर ‘पुष्पा 2’ (821 करोड़), नंबर 3 पर ‘छावा’ (601 करोड़) और नंबर 4 पर शाहरुख खान की ‘जवान’ (586 करोड़) है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।