धुरंधर बहुत चालाकी से बनी है… मोहन कपूर बोले- थिएटर में अकेले देखी मूवी, पता नहीं हाइप क्यों है

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

धुरंधर फिल्म एक्टर मोहन कपूर का कमेंट चर्चा में है। उनका कहना है कि उन्हें धुरंधर में ऐसा कुछ नहीं लगा जिसका हाइप बनाया जाए। फिल्म चालाकी से गढ़ी गई है।

धुरंधर बहुत चालाकी से बनी है… मोहन कपूर बोले- थिएटर में अकेले देखी मूवी,  पता नहीं हाइप क्यों है

आदित्य धर की सबसे चर्चित फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स पर लोगों के कई तरह के विचार रहे। कुछ इसे बार-बार देख रहे हैं तो कुछ प्रोपागैंडा बोलकर क्रिटिसाइज कर रह हैं। अब एक्टर मोहन कपूर का कहना है कि फिल्म को इतना हाइप मिलना उनकी समझ से परे है। मोहन का कहना है कि फिल्म इतनी चालाकी से बनाई गई है कि सच घटनाएं भी दिखा दीं और डिसक्लेमर भी है कि सच नहीं है। हालांकि उन्होंने धुरंधर की तारीफ भी की।

अकेले थिएटर में देखी फिल्म

मोहन कपूर सिद्धार्थ कन्नन के शो पर बातचीत कर रहे थे। उनका कहना है कि वह फिल्म को मिल रही इतनी हाइप हजम नहीं कर पा रहे। मोहन बोले, 'सेकंड पार्ट रिलीज होने के दो हफ्ते पहले मैंने फिल्म अकेले देखी। पहला मौका था जब मैंने कोई फिल्म अकेले देखी होगी, जब मैं थिएटर से निकला, ईमानदारी से कहूं तो मैं नहीं समझ पाया कि हर कोई इसकी तारीफ क्यों कर रहा है। मैं समझ नहीं पाया।' मोहन ने यह भी बताया कि वह बड़ी फिल्म इसलिए नहीं देखते कि जब लोग बढ़चढ़कर बोलते हैं तो उन्हें लगता है कि कुछ ज्यादा हो गया। बोले, मैं सोचता हूं कि उबाल कम होने दो।

चालाकी से बनी है मूवी

मोहन ने मूवी की तारीफ भी की, कहा कि सबने बढ़िया काम किया। बोले, 'धुरंधर बहुत अच्छी फिल्म है। बहुत दिमाग लगाकर कहानी कही गई जिससे तारीफ और आलोचना दोनों मिल रहे हैं। यह बहुत चालाकी से लिखी गई है। अब क्या फिल्म सच होने का दावा करती है? नहीं। यह सिर्फ स्टोरी है। उन्होंने असली घटनाओं से एक चालाकीभरा प्लॉट ऐसे बुना है कि आपको लगेगा 'हाय अल्ला' लेकिन ये तो सही नहीं है। पहला फ्रेम जैसे ही आप आर माधवन को देखेंगे तो आपको लगेगा कि जगह गलत है क्योंकि जो कैरेक्टर ये लोग दिखा रहे हैं वो कभी था ही नहीं।'

धुरंधर ने की बंपर कमाई

धुरंधर स्पाई फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह ने भारत के एजेंट हमजा अली मजारी का रोल निभाया है। इस मूवी में कुछ असली घटनाओं के फुटेज भी इस्तेमाल किए गए हैं। उनको फिल्म की कहानी से कनेक्ट करके दिखाया गया है। हालांकि मेकर्स ने डिसक्लेमर दिया है कि फिल्म सच्ची घटना होने का दावा नहीं करती। फिल्म को कई लोगों ने प्रोपागैंडा बताकर आलोचना की लेकिन दर्शकों पर इन सब बातों का खास असर नहीं दिखा। धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने कई के कई बेंचमार्क सेट किए हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।