फिल्मों पर दिखेगा धुरंधर का असर, शाहरुख की ‘किंग’ और रणबीर की ‘लव एंड वॉर’ होगी 2 भागों में रिलीज?

Jan 03, 2026 08:06 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

धुरंधर के बाद अब शाहरुख खान की किंग और रणबीर कपूर-विकी कौशल की फिल्म लव एंड वॉर दो भागों में रिलीज हो सकती हैं। धुरंधर की तरह मेकर्स अपनी फिल्मों को दो भागों में रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं।

फिल्मों पर दिखेगा धुरंधर का असर, शाहरुख की ‘किंग’ और रणबीर की ‘लव एंड वॉर’ होगी 2 भागों में रिलीज?

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। इसके साथ ही फैंस मार्च में आने वाले दूसरे भाग का भी इंतजार कर रहे हैं। अब इस बीच ताजा खबर आ रही है कि रणबीर कपूर-विकी कौशल की फिल्म लव एंड वॉर और शाहरुख खान स्टारर किंग को भी दो भागों रिलीज किया जा सकता है। धुरंधर एक बड़े बजट की फिल्म थी ऐसे में मेकर्स ने अपना बजट और प्रॉफिट निकालने के लिए दूसरा भाग धुरंधर के रिलीज के करीब चार महीने बाद लाने का फैसला किया था। अब दूसरे मेकर्स भी इसी रास्ते पर चलने का विचार कर रहे हैं।

किंग और लव एंड वॉर दो भागों में होगी रिलीज?

बॉलीवुड हंगामा ने अपने विश्वसनीय सूत्रों से ये जानकारी दी है कि शाहरुख खान की किंग और रणबीर-विकी की लव एंड वॉर को दो भागों में रिलीज करने पर बातचीत चल रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि किंग और लव एंड वॉर दोनों ही बड़े बजट की फिल्में हैं। मेकर्स ने पेपर पर जितना खर्चा लिखा शूटिंग के दौरान उससे ज्यादा खर्च हो चुका है। ऐसे में शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों को 6 महीने के अंतराल में रिलीज करने का विचार का रहे हैं।

Top 5 pathani kurta sets for men’s in dhurandhar’ style

रिलीज की प्लानिंग

रिपोर्ट में बताया गया है कि लव एंड वॉर के पहले भाग को अगस्त 2026 और दूसरे भाग को जनवरी 2027 में रिलीज करने पर विचार किया गया है। वहीं शाहरुख खान की किंग का पहला भाग सितंबर 2026 और दूसरा भाग मार्च 2027 में थिएटर में रिलीज हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म को दो भागों में बांटने के लिए मेकर्स के पर उतना फुटेज होना चाहिए। मेकर्स फिलहाल इस पर विचार कर रहे हैं।

कई फिल्में दो भागों में हो सकती हैं रिलीज

धुरंधर की वजह से कई मेकर्स अपनी लंबी कहानी को दो भागों में रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। इस्ससे सिर्फ सैटेलाइट और डिजिटल कमाई में फायदे के साथ मेकर्स को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का अधिक समय मिलेगा। फिलहाल किंग और लव एंड वॉर को आधिकारिक रिलीज डेट का इंतजार हो रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।