Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडdhurandhar do you know what aalam gifted to hamza on wedding hidden details many missed fans rewatching ranveer movie
धुरंधर: हमजा की शादी में आलम ने दिया था क्या गिफ्ट, क्या आपसे भी मिस हुईं मूवी की ये इंट्रेस्टिंग डिटेल्स?

धुरंधर: हमजा की शादी में आलम ने दिया था क्या गिफ्ट, क्या आपसे भी मिस हुईं मूवी की ये इंट्रेस्टिंग डिटेल्स?

संक्षेप:

Did You Notice: धुरंधर फिल्म लोग जितने बार देखने जा रहे हैं उन्हें कुछ अलग पता चल रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग ऐसे पोस्ट कर रहे हैं जिनमें ऐसी कई छोटी डिटेल्स हैं जो पहली बार में ज्यादातर लोगों ने मिस कर दीं।

Jan 02, 2026 02:43 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर यूं ही गदर नहीं काट रही। इसे पसंद करने वाले लोग एक नहीं बल्कि तीन-तीन बार सिनेमाहॉल जा जा रहे हैं। सोशल मीडिया (Reddit, X, Youtube) पर ऐसे कई थ्रेड्स हैं जिनमें दर्शक छोटी-छोटी डिटेल्स लिख रहे हैं। ये उन्होंने दोबारा या तिबारा फिल्म देखने के बाद नोटिस की हैं। एक दर्शक ने तीसरी बार धुरंधर देखने पर एक मजेदार चीज हाइलाइट की और इसे सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। रणवीर सिंह स्टारर इस मूवी के फैन ने बताया है हमजा की शादी में आलम ने उनको क्या गिफ्ट दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आलम ने हमजा कि दिया क्या गिफ्ट?

X ट्विटर पर @sujithkrishna68 नाम के एक फैन ने पोस्ट किया है, 'तीसरी बार धुरंधर देखने पर एक छोटी लेकिन प्यारी डिटेल नोटिस की। हमजा की शादी में शरारत गाने के दौरान आलम भाई स्टेज पर जाते हैं और उन दोनों को जूसर देते हैं। यह स्वीट डिटेल थी क्योंकि शुरुआत में हमजा आलम भाई के जूस सेंटर पर काम करता है। इससे आलम और हमजा का रिश्ता सिर्फ साथ काम करने वाले ही नहीं बल्कि दोस्त के रूप में भी दिखाई देता है। बहुत क्रेजी है कि आदित्यधर फिल्म्स ऐंड टीम ने कैरेक्टर्स पर कितनी मेहनत की है। बहुत रिस्पेक्ट है इसके लिए। फिल्म में ऐसी कई छोटी डिटेल्स हैं।'

पोस्ट क्रेडिट में दाऊद का नाम

मजेदार बात ये है कि कई लोगों ने जब पहली बार फिल्म देखी तो उनसे पोस्ट क्रेडिट सीन छूट गया। लोग मूवी खत्म समझकर बाहर निकल गए। हालांकि इसमें पार्ट 2 से जुड़ी कई हिंट्स छिपी थीं। कुछ लोग दोबारा देखने गए तो उन्होंने दाऊद इब्राहिम के रोल में दानिश इकबाल का नाम देखा।

ये भी पढ़ें:धुरंधर का उरी कनेक्शन, बड़े साहब कौन...क्या आपको मिले इन 5 सवालों के जवाब?

धुरंधर 2 में पहले मेजर इकबाल का सफाया

ट्रेलर और पोस्ट क्रेडिट देखकर लोग यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि रणवीर सिंह का अगला निशाना मेजर इकबाल होगा। वह उसे बुरी तरह जंजीरों से मारेगा। तीसरी बार फिल्म देखने वाले एक दर्शक ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि रणवीर सिंह के शरीर पर जख्मों के निशान वक्त के साथ हल्के होते जाते हैं। इस पर फिल्म की मेकअप टीम की भी काफी तारीफ की गई है।

चर्चा में हैं ये डिटेल्स

एक सीन में हमजा जमील जमाली को कॉल करता है। उनके फोन पर जो नंबर डिस्प्ले होता है वो +92 से शुरू होता है। यह पाकिस्तान का कंट्री कोड है। लोग तारीफ कर रहे हैं कि इस बात का भी ध्यान रखा गया है। लुल्ली डकैत हर सीन में सेब खाता दिखता है। जब हमजा उसे मारता है तो उसके मुंह में सेब घुसा देता है। माना जा रहा है कि हमजा ने आखिरी वक्त उसकी फेवरिट चीज खाने को दी थी। छोटे से कैरेक्टर की ये डिटेलिंग भी लोगों को इंट्रेस्टिंग लगी।

ये भी पढ़ें:धुरंधर के लुल्ली डकैत नसीम ने बताया कैसे शूट हुआ था हमजा के साथ पैंट वाला सीन
Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में पिछले पांच वर्षों से एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम लीड कर रही हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। फिल्म, ओटीटी, टीवी, फूड और फैशन विषयों पर उनकी गहरी पकड़ के साथ ही उन्होंने कई नामी सेलिब्रिटीज के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं। बी.एससी (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट काजल का साइंस बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस और प्रिवेंटिव केयर जैसे गंभीर विषयों पर 'रिसर्च-ड्रिवेन' और 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड के साथ-साथ मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जहां वह जटिल मेडिकल रिसर्च और डॉक्टरों के इनपुट को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।