
कटरीना कैफ और विकी कौशल के बेटे का आदित्य धर ने निकाला उरी कनेक्शन, लिखा- मेरे विक्कू…
विकी कौशल और कटरीना कैफ के बेटे का नाम रिवील होने के बाद इंडस्ट्री के लोग बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच आदित्यधर ने जो लिखा वो सबका ध्यान खींच रहा है। उनका फिल्म उरी से कनेक्शन भी निकाला है।
विकी कौशल और कटरीना कैफ की दुनिया बदल चुकी है। उन्होंने अपने बच्चे की झलक दिखाई और नाम बताया। फिल्म इंडस्ट्री के लोग और कई सारे फैन्स ने उन्हें बधाइयां दीं। इस बीच धुरंधर के डायरेक्टर आदित्यधर का कमेंट सबका ध्यान खींच रहा है। उन्होंने विकी की फिल्म उरी से उनके बेटे का बड़ा प्यारा कनेक्शन जोड़ा है। उनके अलावा कई फैन्स को भी विकी का उरी द सर्जिकल स्ट्राइक वाला कैरेक्टर ध्यान आ गया है।
आदित्य ने लिखा प्यारा मैसेज
विकी और कटरीना ने बच्चे के नाम का जो पोस्ट किया है उसे 16 घंटे में 2.6 मिलियन लोग लाइक कर चुके हैं। सिलेब्स बच्चे पर प्यार लुटा रहे हैं। इन सबके बीच आदित्यधर ने लिखा है, विकी, कटरीना बहुत सी बधाई। मेरे विक्कू, विहान शेरगिल को पर्दे पर जीवंत करने से छोटे विहान को अपनी बाहों में लेने तक जिंदगी बहुत लंबा सफर तय कर लिया है। मेरा सारा प्यार और आशीर्वाद आप तीनों के लिए है। आप दोनों बहुत असाधारण पेरेंट्स बनेंगे। कई लोगों ने भी लिखा है कि विकी कौशल को जो बड़ा ब्रेक मिला था उसमें लीड एक्टर का नाम विहान था। बता दें कि उरी फिल्म 11 जनवरी 2019 को रिलीज हुई थी।

विकी के पिता ने दिया आशीर्वाद
विकी कौशल के पिता शाम कौशल ने भी अपने बेटे-बहू के पोस्ट पर कमेंट किया है। इसको एक हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। शाम ने लिखा है, मेरा पोता, भगवान का जितना भी शुक्र करूं कम है। मेरा आशीर्वाद, आशीर्वाद और आशीर्वाद...
सिलेब्स ने विहान को दिया प्यार
रितेश देशमुख, रितिक रोशन, आलिया भट्ट, ओरी, सोनम कपूर, राजकुमार राव सहित कई सिलेब्स ने हार्ट और इविल आई प्रोटेक्शन इमोजी बनाकर विहान के लिए प्यार लुटाया है।
2021 में हुई थी दोनों की शादी
विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी 9 दिसंबर 2021 को हुई थी। दोनों ने पूरी कोशिश की थी कि उनकी डेटिंग की भनक किसी को ना लगे। विकी और कटरीना 7 नवंबर 2025 को पेरेंट्स बने थे।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




