Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDhurandhar Director Aditya Dhar And Yami Gautam Networth In Together
धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर रियल लाइफ में भी हैं धुरंधर, यामी के साथ मिलकर इतनी है नेटवर्थ

धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर रियल लाइफ में भी हैं धुरंधर, यामी के साथ मिलकर इतनी है नेटवर्थ

संक्षेप:

आदित्य धर पॉपुलर फिल्ममेकर हैं। उन्होंने अब तक 2 फिल्में डायरेक्ट की हैं। पहली फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक थी और अब हाल ही में रिलीज हुई धुरंधर।

Jan 09, 2026 04:08 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आदित्य धर और यामी गौतम बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों ने साल 2021 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। उससे पहले काफी समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया। दोनों न सिर्फ एक परफेक्ट कपल हैं, बल्कि अपनी-अपनी फिल्ड के स्टार हैं। यामी जहां टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, वहीं आदित्य जबरदस्त डायरेक्टर।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों ने साथ में की फिल्म

यामी और आदित्य ने कई साल पहले आई उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म में साथ में काम किया था। यह मूवी करने के दौरान, दोनों को प्यार हुआ और फिर दोनों ने शादी की। यामी जहां उस फिल्म में एक्टिंग की थी, तो आदित्य ने वह फिल्म डायरेक्ट की थी।

आदित्य टैलेंटेड डायरेक्टर

आदित्य धर की गिनती एक बड़े फिल्म डायरेक्टर के तौर पर होती है। पिछले साल के आखिरी में उनकी धुरंधर फिल्म रिलीज हुई, जिसने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने अब तक भारत में 780 करोड़ से भी ज्यादा कमाई कर ली। इसमें आदित्य के फिल्म डायरेक्शन की भी काफी तारीफ हो रही है।

यामी का करियर

वहीं, यामी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर टीवी एक्ट्रेस के तौर पर की थी। सबसे पहले उन्होंने चांद के पार चलो नाम के टीवी सीरियल में काम किया। इसके बाद वह प्यार न होगा कम सीरियल से चर्चाओं में आईं। टीवी के बाद उन्होंने बड़े पर्दे का रुख किया और आयुष्मान खुर्राना के साथ विकी डोनर फिल्म से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने आर्टिकल-370, हक जैसी फिल्में भी की हैं।

ये भी पढ़ें:कटरीना-विकी के बेटे का आदित्य धर ने निकाला उरी कनेक्शन, लिखा- मेरे विक्कू…

दोनों की नेटवर्थ

कोई मोई की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2025 तक यामी की नेट वर्थ 70 करोड़ से अधिक की है, जबकि आदित्य के साथ मिलकर दोनों की नेटवर्थ 100 करोड़ से भी ज्यादा की हो जाती है।

दोनों की नेटवर्थ भी 100-104 करोड़ के लगभग है यानी कि दोनों फाइनेंशियली भी काफी स्ट्रॉन्ग हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।