Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDhurandhar Did you recognise Gaurav Gera in ranveer singh akshay khanne spy thriller film
धुरंधर के छुपे रुस्तम धीरे-धीरे हो रहे वायरल, पहचानिए इन्हें मूवी में किस रोल में देखा?

धुरंधर के छुपे रुस्तम धीरे-धीरे हो रहे वायरल, पहचानिए इन्हें मूवी में किस रोल में देखा?

संक्षेप:

‘धुरंधर’ में आपने रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सौम्या टंडन को तो पहचान लिया था, लेकिन क्या आप गौरव गेरा को पहचान पाए? आइए आपको दिखाते हैं कि फिल्म में वो कहां थे।

Dec 17, 2025 04:30 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ चारों तरफ छा गई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म के सीन्स वायरल हो रहे हैं। वहीं सेलेब्स फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन क्या आपने फिल्म सच में ध्यान से देखी है? अभी पता चल जाएगा। ऊपर दी गई फोटो को ध्यान से देखिए। इनका नाम गौरव गेरा है और इन्होंने फिल्म में बड़ी ही अहम भूमिका निभाई थी। क्या आपने इन्हें फिल्म में देखा था? नहीं। आइए आपको बताते हैं कि इन्होंने फिल्म में किसका रोल प्ले किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
गौरव गेरा का 'जस्सी जैसी कोई नहीं' वाला लुक

गौरव ने किस जासूस का रोल प्ले किया है?

गौरव गेरा टीवी के जाने-पहचाने चेहरे हैं। इन्होंने ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में नंदू का किरदार निभाया था। वहीं ‘धुरंधर’ में अंडरकवर जासूस मोहम्मद आलम का रोल प्ले किया है। वही जासूस जो शुरुआत में जूस बेचता नजर है, रणवीर सिंह को अपने यहां काम पर रखता है और उसे ट्रेन करता है। नहीं पहचाना था न?

हिन्दुस्तानी जासूस मोहम्मद आलम

सोशल मीडिया पर कहा धन्यवाद

हाल ही में, सोशल मीडिया पर गौरव ने मुकेश छाबड़ा को थैंक्यू बोला है। दरअसल, मुकेश छाबड़ा ने ही ‘धुरंधर’ की कास्टिंग की थी। ऐसे में गौरव ने उनके लिए लिखा, “मैं सालों से मुकेश छाबड़ा के काम की इज्जत करता आया हूं इसलिए ‘धुरंधर’ में उनके साथ काम करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैंने इससे पहले ऐसा कोई किरदार नहीं निभाया है जिससे ये अंदाजा लगाया जा सके कि मैं इस किरदार को निभा पाऊंगा या नहीं। लेकिन आदित्य धर और मुकेश छाबड़ा ने मुझपर भरोसा किया। फिल्म को पसंद किया जा रहा है, और मैं इस भरोसे और मौके के लिए सच में आभारी हूं।”

ये भी पढ़ें:धुरंधर ने 12 दिनों में तोड़े ये कमाई के 12 महा रिकॉर्ड्स; बाहुबली 2 भी पीछे
ये भी पढ़ें:धुरंधर ने तोड़ा आमिर खान की फिल्म दंगल का रिकॉर्ड, प्रभास की सालार को पछाड़ा
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।