Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDhurandhar Day 41 Box Office Collection Ranveer Singh Film Sees Jump Indian total collection 800 crore plus
धुरंधर की 41वें दिन की कमाई में उछाल, रणवीर की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

धुरंधर की 41वें दिन की कमाई में उछाल, रणवीर की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

संक्षेप:

Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह की धुरंधर 40 दिनों के बाद भी करोड़ों में कमाई कर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो कमाल किया है उसने सभी को हैरान कर दिया है। रणवीर की फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 800 करोड़ से पार हो गया है। 

Jan 14, 2026 10:45 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणवीर सिंह की धुरंधर के पार्ट 2 की तारीख नजदीक आ रही है। इस बीच पार्ट 1 अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है। धुरंधर को रिलीज हुए 40 दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा अब भी कायम है। रणवीर सिंह की फिल्म का भारत में टोटल नेट कलेक्शन 800 करोड़ के पार हो गया है। छठा हफ्ता भी रणवीर की फिल्म के लिए शानदार रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

41वें दिन धुरंधर की कितनी कमाई?

रणवीर सिंह की फिल्म ने 41वें दिन यानी बुधवार को कमाई में उछाल देखा है। रणवीर सिंह की फिल्म ने मंगलवार को 2.6 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, आज यानी बुधवार को फिल्म ने 3 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट) की कमाई की है।

धुरंधर छठा हफ्ताकमाई
छठे हफ्ते का पहला दिन3.5 करोड़
छठे हफ्ता का दूसरा दिन5.75 करोड़
छठे हफ्ते का तीसरा दिन6.15 करोड़
छठे हफ्ते का चौथा दिन2.35 करोड़
छठे हफ्ते का 5वां दिन2.6 करोड़
छठे हफ्ते का छठा दिन3 करोड़

धुरंधर ने भारत में अबतक कमाए कितने करोड़?

sacnilk.com की रात सवा 10 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का टोटल नेट कलेक्शन 813.60 करोड़ हो गया है। धुरंधर के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 40वें दिन तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1265.50 करोड़ था। 41वें दिन का कलेक्शन अभी sacnilk.com ने जारी नहीं किया है।

धुरंधर के 41वें दिन के शोज की ऑक्यूपेंसी

धुरंधर शोज की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 7.63 पर्सेंट रही, दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 17.81 पर्सेंट रही, शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 18.45 पर्सेंट रही।

क्या पार्ट 2 में होंगे अक्षय खन्ना?

रणवीर सिंह की धुरंधर का पार्ट 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पार्ट में अक्षय खन्ना भी नजर आएंगे। पहले पार्ट में भले ही अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की मौत हो गई है, लेकिन फिल्म के पार्ट 2 में रहमान डकैत की बैकस्टोरी देखने को मिली। इस वजह से आपको स्क्रीन्स पर अक्षय का जादू एक बार फिर देखने को मिलेगा।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।