
Dhurandhar Box Office: 29वें दिन धीमी पड़ी धुरंधर की कमाई, 29वें दिन कमाए कितने करोड़?
Ranveer Singh's Dhurandhar: रणवीर सिंह की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। रणवीर की धुरंधर ने लगातार चौथे हफ्ते 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। आइए जानते हैं 29वें हफ्ते रणवीर सिंह की फिल्म ने कमाए कितने करोड़?
5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 29 दिन हो गए हैं और धुरंधर की आंधी थमने का नाम नहीं ले रही है। धुरंधर ने अबतक 700 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। इस फिल्म ने 29वें दिन यानी 02 जनवरी को 8.75 करोड़ की कमाई की है। 29वें दिन धुरंधर की कमाई में धीमी पड़ी है, लेकिन फिर भी धुरंधर का जादू जारी है।
धुरंधर की अबतक की कमाई
sacnilk.com की मानें तो रणवीर सिंह की धुरंधर ने 29 दिन में 747.75 करोड़ की कमाई कर ली है। रणवीर सिंह की धुरंधर ने लगातार चार हफ्तों तक 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।
लगातार चार हफ्ते कमाए 100 करोड़ से ज्यादा
रणवीर सिंह की धुरंधर ने पहले हफ्ते 207.25 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे हफ्ते फिल्म ने 253.25 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे हफ्ते फिल्म ने 172 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, चौथे हफ्ते फिल्म ने 106.5 करोड़ की कमाई की है।
8.6 है धुरंधर की आईएमडीबी रेटिंग
रणवीर सिंह की धुरंधर की बात करें तो ये फिल्म आदित्य धर ने डायरेक्ट की है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है। धुरंधर एक एक्शन थ्रिलर स्पाई ड्रामा फिल्म है। पहले पार्ट की रिलीज के बाद अब फैंस को पार्ट 2 का इंतजार है। रणवीर सिंह की धुरंधर का पार्ट 2 19मार्च को रिलीज होगी।
पार्ट में होगी रणवीर के किरदार की बैक स्टोरी
रिपोर्ट्स की मानें तो पार्ट 2 में रणवीर सिंह के किरदार हमजा की बैकस्टोरी देखने को मिलेगी। वहीं, फिल्म को लेकर हाल ही में सौम्या टंडन ने कहा था कि पार्ट में उनका बहुत ज्यादा रोल नहीं होगा क्यों अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की मौत हो चुकी है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




