
धुरंधर की चकाचौंध में फीकी पड़ी अगस्त्य नंदा की फिल्म; 28वें दिन भी इक्कीस से दोगुनी कमाई
धुरंधर और इक्कीस एक साथ सिनेमाघरों में है और 28वें दिन तक लोगों की भीड़ रणवीर सिंह स्टारर मूवी देखने के लिए ज्यादा जुट रही है। यहां दोनों फिल्मों की सेम डे की कमाई है। धुरंधर ने इक्कीस की तुलना में बॉक्स ऑफिस पर दोगुनी कमाई की है।
आदित्यधर की फिल्म धुरंधर का क्रेज फिलहाल फीका पड़ता नहीं दिख रहा है। चौथे वीक में भी भारत के खूब दर्शक यह मूवी देखने थिएटर्स पहुंच रहे हैं। वहीं अगस्त्य नंदा की मूवी इक्कीस 1 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। इक्कीस और धुरंधर की 1 जनवरी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना करे तो धुरंधर ने अभी भी इक्कीस की तुलना में दोगुनी से ज्यादा कमाई कर ली है। कलेक्शन में अंतर सिर्फ टिकट प्राइस की वजह से ही नहीं बल्कि ऑक्यूपेंसी (भीड़) भी धुरंधर देखने वालों की ज्यादा थी।
28वें दिन भी दिखी धुरंधर की धार
धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा स्टारर इक्कीस 1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई और इसकी भारत में नेट कमाई 7 करोड़ के करीब हुई। इसे ठीक-ठाक शुरुआत माना जा रहा है और उम्मीद है कि वर्ड ऑफ माउथ से इक्कीस को रफ्तार मिल सकती है। बात करें धुरंधर की तो इसका 28वां दिन था फिर भी भारत में नेट कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये के करीब रहा। सेम डे कमाई के लिहाज से धुरंधर ने इक्कीस से दोगुनी से ज्यादा कमाई की है।
| मैट्रिक | इक्कीस डे 1 | धुरंधर डे 28 |
|---|---|---|
| बॉक्स ऑफिस कमाई | 7 करोड़ रुपये इंडिया नेट | 15.75 करोड़ रुपये इंडिया नेट |
| हिंदी ऑक्युपेंसी | 31.91% | 35.50% |
| टोटल इंडिया नेट | 7 करोड़ | 739.82 |
न्यू इयर हॉलीडे का धुरंधर को फायदा
हिंदी ऑक्युपेंसी की बात करें तो इक्कीस की ऑक्यूपेंसी 31.94 परसेंट थी वहीं धुरंधर की 35.50 परसेंट के करीब। 1 जनवरी हॉलीडे था और अपने पिछले दिन की तुलना में धुरंधर की कमाई में करीब 43% उछाल देखा गया। 27वें दिन धुरंधर की कमाई 11 करोड़ के आसपास थी। कुछ शहरों में धुरंधर का फुटफॉल भी पिछले दिन से डबल था।
नया वर्जन भी देखने पहुंच रहे लोग
धुरंधर ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है तो जिन लोगों ने अब तक यह मूवी नहीं देखी थी उनकी प्रिफरेंस यही है। I&B मिनिस्ट्री के कहने के बाद फिल्म में एक छोटा बदलाव भी किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ डायलॉग्स में बलोच शब्द म्यूट किया गया है। तो जो लोग फिल्म देख चुके थे वो नया वर्जन देखने भी पहुंच रहे हैं।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




