‘धुरंधर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, विकी कौशल की ‘छावा’ को दी मात, कमा डाले इतने करोड़
Dhurandhar vs Chhaava: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ ने विकी कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ को पछाड़ दिया है। इतना ही नहीं, एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है।

‘धुरंधर’ ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया है। ये फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। जी हां, इससे पहले ये रिकॉर्ड विकी कौशल की फिल्म ‘छावा’ के नाम पर था, लेकिन अब ये ‘धुरंधर’ के नाम हो गया है। ‘धुरंधर’ ने जो कमाल 20 दिन में दिखाया ‘छावा’ को वो कमाल दिखाने में 11 हफ्ते लग गए थे। आइए आपको दोनों की कमाई के बारे में विस्तार से बताते हैं।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
‘धुरंधर’ 5 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों का मनोरंजन करते-करते 20 दिन हो गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 20वें दिन ‘धुरंधर’ ने 9 बजे तक 15.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही इसका कुल कलेक्शन 604.85 करोड़ पहुंच गया है।

‘धुरंधर’ का 20 दिनों का कलेक्शन
पहले हफ्ते तक का कलेक्शन - 207.25 करोड़
दूसरे हफ्ते तक का कलेक्शन - 253.25 करोड़
दिन 15 [तीसरा शुक्रवार] - 22.5 करोड़
दिन 16 [तीसरा शनिवार] - 34.25 करोड़
दिन 17 [तीसरा रविवार] - 38.5 करोड़
दिन 18 [तीसरा सोमवार] - 16.5 करोड़
दिन 19 [तीसरा मंगलवार] - 17.25 करोड़
दिन 20 [तीसरा बुधवार] - 15.35 करोड़
कुल कमाई - 604.85 करोड़ रुपये
‘छावा’ वर्सेस ‘धुरंधर’
विकी कौशल की ‘छावा’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से कुल 601.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 604.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ‘छावा’ को पछाड़ दिया है। इतना ही नहीं, धुरंधर ने साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
कुल ₹ 602.17 करोड़

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




