
Dhurandhar: धुरंधर के पहले ही दिन बिके 20,000 टिकट, एडवांस बुकिंग से इतने करोड़ कमा चुकी
Dhurandhar Day 1 Advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के लिए धड़ाधड़ टिकट बुकिंग जारी है, जानिए अभी तक कितनी हो चुकी है कमाई।
आदित्य धर के निर्देशन में बन रही एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग खोल दी गई है और इसे बहुत क्रेजी रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कादेल ने बताया है कि पहले ही दिन फिल्म के 20 हजार से ज्यादा टिकट हाथो-हाथ बिक गए। अभी भी फिल्म की रिलीज में 5 दिन बाकी हैं, ऐसे में इसे बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग मिल सकती है। फिल्म कई वजहों से विवादों में भी बनी हुई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है? आइए समझते हैं।
पहले ही दिन बिक गए 20 हजार टिकट
ट्रेड विशेषज्ञ सुमित ने अपनी X पोस्ट में लिखा, "धुरंधर को एडवांस बुकिंग के मामले में बहुत अच्छी शुरुआत मिली है, क्योंकि पहले ही दिन फिल्म के 20,000 टिकट बिक गए हैं। बुक माय शो पर प्रति घंटे के हिसाब से ट्रेडिंग शुरू हो गई है, जनता के बीच फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। क्योंकि अभी भी फिल्म की रिलीज में पांच दिन बाकी हैं, तो ऐसे में हम एक दमदार प्री-सेल की उम्मीद कर सकते हैं।" फिल्मों की कमाई के आंकड़े जारी करने वाले प्लेटफॉर्म सैकनिल्क के मुताबिक पहले दिन 2274 शोज चलाए जाएंगे।
अभी तक कर चुकी है इतनी कमाई
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को पहले दिन 2D और IMAX 2D में रिलीज किया जाएगा। ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म पहले दिन 1 करोड़ 99 लाख रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल प्ले कर रहे हैं लेकिन साथ ही कई अन्य स्टार्स भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल फिल्म में अन्य अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। ट्रेलर की रिलीज के बाद से ही फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन क्या यह बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी? जल्द ही साफ हो जाएगा।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




