
भारत की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हुई धुरंधर, 800 करोड़ पार पहुंची कमाई, टूटेगा इस फिल्म का रिकॉर्ड
Dhurandhar रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने अब एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म की कमाई 800 करोड़ पार पहुंच गई है। इसी के साथ फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारत की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म में सिर्फ 31 दिनों के अंदर ही कई ऐसे रिकॉर्ड बना लिए हैं जिसे तोड़ पाना किसी दूसरी फिल्म के लिए मुश्किल होने वाला है। धुरंधर अपनी रिलीज के बाद से लगातार शानदार कमाई कर रही है। फिल्म के गाने, कहानी और एक्टर्स की परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इंडस्ट्री के कुछ दिग्गजों ने आदित्य धर के डायरेक्शन और रणवीर की मेहनत की तारीफ की है। अब फिल्म ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है। फिल्म 800 करोड़ पार पहुंच गई है।
800 करोड़ के ऊपर पहुंची कमाई
आज जियो स्टूडियो ने एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि फिल्म ने 806.80 करोड़ की कमाई कर ली है। पोस्ट में बताया गया है कि धुरंधर ने अपने पहले हफ्ते में 218 करोड़, दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा 261.5 करोड़, तीसरे हफ्ते में 188.3 करोड़, चौथे हफ्ते में 115.70 करोड़, 29वें दिन 9.70 करोड़ और 30वें दिन 12.60 करोड़ की कमाई कर अब तक कुल 806.80 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
भारत की टॉप 5 फिल्मों में शामिल
बता दें, इसी के साथ फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई है। Sacnilk के मुताबिक इस लिस्ट में नंबर 1 पर आमिर खान की दंगल है, दूसरे नंबर पर बाहुबली 2, तीसरे नंबर पर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2, चौथे नंबर पर RRR और अब पांचवें नंबर पर धुरंधर ने अपनी जगह बना ली है। आगे आने वाले दिनों में ये फिल्म जबरदस्त कमाई करने वाली है।
फिल्म की कहानी और कास्ट
बता दें, आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर में थिएटर पर रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन ने अहम किरदार निभाए हैं। कहानी पाकिस्तान की पॉलिटिक्स, जासूस हमजा पर बेस्ड है। फिल्म में देश में हुई कई आतंकवादी हमलों को भी दिखाया गया है।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




