
धुरंधर ने रचा इतिहास तो YRF ने तारीफ में किया यह ट्वीट, पब्लिक बोली- तुम लोग बेवकूफी भरी फिल्में...
DHURANDHAR Box Office: बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर ने रच दिया इतिहास। यश राज फिल्म्स ने किया यह ट्वीट। पब्लिक ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ..लोग आपकी फिल्में देखना बिलकुल बंद कर देंगे।
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' ने इतिहास रच दिया है। यह एक ही भाषा में सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली इतिहास की अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर मूवी ने अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा-2' को पछाड़ते हुए एक ही भाषा में सबसे ज्यादा ग्रॉस कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस खास मौके पर YRF ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए जियो स्टूडियोज और आदित्य धर समेत फिल्म के पूरे कास्ट और क्रू को शुभकामनाएं दी हैं।
ऐसा कर पाने वाली इकलौती हिंदी फिल्म
पोस्ट पर रणवीर सिंह ने जवाब भी दिया है। यश राज फिल्म्स ने अपनी पोस्ट में लिखा, "धुरंधर एक फिल्म नहीं है... यह भारतीय सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। आदित्य धर और जियो स्टूडियोज को शुभकामनाएं इसके भारत की अभी तक की सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन (एक भाषा में) करने वाली फिल्म बनने के लिए।" मालूम हो कि धुरंधर का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1200 करोड़ से ऊपर जा चुका है।
धुरंधर ने तोड़ दिया पुष्पा-2 का रिकॉर्ड
'धुरंधर' के मेकर्स का कहना है कि फिल्म ने 'पुष्पा-2' के हिंदी भाषा के 821 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार कर लिया है, जिससे यह एक भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। YRF ने अपनी पोस्ट में लिखा, "जहाज के कप्तान के तौर पर, आदित्य धर की उनके मकसद के लिए क्लैरिटी, बेबाक कहानी कहने का तरीका और बेहतरीन काम के प्रति ना डिगने वाले कमिटमेंट ने भारतीय सिनेमा के लिए एक नया बेंचमार्क सेट किया है।" रणवीर सिंह ने पोस्ट पर कमेंट किया- मेरे प्यारा स्कूल जहां मैंने काम सीखा। हमेशा बस आप लोगों को गर्व महसूस कराने की कोशिश की है।
'तुम लोग बेवकूफी भरी जासूसी फिल्में'
कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, "धुरंधर फिल्म बॉलीवुड के लिए एक मिसाल बन गई है, ऐसी फिल्म बार-बार नहीं बनाई जा सकती।" वहीं दूसरे ने लिखा, "तुम लोग बेवकूफी भरी जासूसी फिल्में बनाते रहेंगे और लोग आपकी फिल्में देखना बिलकुल बंद कर देंगे। स्पाय डांस कर रहे हैं, बिकनी में स्पाय एक्ट्रेस, पाकिस्तान में अच्छे एजेंट होना। एक भारतीय गद्दार स्पाय भारत को नुकसान पहुंचाने जा रहा है।" जहां एक तरफ कई लोग इस पोस्ट से खुश हैं, तो वहीं कई नाराज नजर आए।
'आप ही वे धुरंधर हैं जिन्होंने फिल्म के..'
यश राज ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "बता दें कि हम इस शानदार फिल्म के हर कास्ट मेंबर और टेक्नीशियन को भी बधाई देते हैं, जिन्होंने अपना सब कुछ दिया। आप ही वे धुरंधर हैं जिन्होंने फिल्म के आइडिया को बड़े पर्दे पर इतने जोरदार और शानदार तरीके से पेश किया। हमें ऐसा सिनेमा देने के लिए धन्यवाद जो हमें क्रिएटिव एक्सीलेंस की तलाश में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।"

लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




