Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDhurandhar Controversy Chaudhary Aslam Widow Objects to Dialogue
धुरंधर के लिए बढ़ती जा रहीं मुश्किलें, अब चौधरी असलम की पत्नी ने इस डायलॉग पर जताई आपत्ति

धुरंधर के लिए बढ़ती जा रहीं मुश्किलें, अब चौधरी असलम की पत्नी ने इस डायलॉग पर जताई आपत्ति

संक्षेप:

Dhurandhar Controversy: पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर चौधरी असलम की विधवा ने आपत्ति जताई है और चेतावनी दी है कि अगर उनके पति को गलत या अपमानजनक तरीके से दिखाया गया है तो वह लीगल एक्शन लेंगी।

Nov 29, 2025 11:08 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में पड़ती नजर आ रही है। पहले जहां मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने फिल्म पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, वहीं अब पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर चौधरी असलम की विधवा ने आपत्ति जताई है और चेतावनी दी है कि अगर उनके पति को गलत या अपमानजनक तरीके से दिखाया गया है तो वह लीगल एक्शन लेंगी।

ब्लास्ट में गई थी चौधरी असलम की जान

धुरंधर कराची के ल्यारी जिले पर आधारित है जो कि अपने गैंग और आतंकवादी गतिविधियों के इतिहास पर आधारित है। फिल्म में संजय दत्त चौधरी असलम के किरदार में हैं जो रहमान डकैत और उजैर बलूच जैसे कुख्यात अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन्स को लीड करने के लिए जाने जाते हैं। असलम 2011 में अपने घर पर हुए बम हमले में बच गए थे लेकिन फिर 2014 को ल्यारी एक्सप्रेसवे पर हुए एक बम विस्फोट में मारे गए। फिल्म के ट्रेलर की रिलीज के बाद से ही फिल्म विवादों का विषय बनी हुई है।

ये शब्द उनकी मां के लिए भी अपमानजनक

ट्रेलर की रिलीज के बाद असलम की विधवा नौरीन असलम ने कहा कि रिलीज के बाद फिल्म देखने का सोच रही हैं लेकिन उन्होंने ट्रेलर की एक खास लाइन पर आपत्ति जताई है। डायलॉग्स में किरदार को 'शैतान और जिन्न की संतान' कहा गया है, जो उन्हें बहुत आपत्तिजनक लगा। समाचार एजेंसी PTI के साथ बातचीत में नौरीन ने कहा, "हम मुसलमान हैं और ऐसे शब्द न सिर्फ असलम के लिए, बल्कि उनकी मां के लिए भी अपमानजनक हैं। जो एक सीधी-सादी और ईमानदार महिला थीं।" नौरीन ने जोर देकर कहा कि किसी भई तरह की गलतफहमी उन्हें लीगल एक्शन लेने के लिए मजबूर कर सकती है।

ये भी पढ़ें:मीडिया राउंड में घेरे गए ये 2 सेलेब्स, एपिसोड में देखने मिलेगा फुल एक्शन
ये भी पढ़ें:'तेरे इश्क में' करेगी उम्मीद से बढ़कर कमाई? एक्सपर्ट ने दिया था इतना टारगेट
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।