अक्षय खन्ना से पहले साउथ एक्टर को ऑफर हुआ था रहमान डकैत का रोल, बोले धुरंधर के कास्टिंग डायरेक्टर
Dhurandhar: ‘धुरंधर’ के लिए एक्टर्स चुनने का काम कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का था। मुकेश छाबड़ा ने बताया कि अक्षय खन्ना से पहले रहमान डकैत का रोल साउथ एक्टर को ऑफर किया गया था।

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के लिए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने ही एक्टर्स फाइनल किए थे। मुकेश ने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में बताया कि अक्षय खन्ना से पहले उन्होंने रहमान डकैत का रोल तीन अन्य एक्टर्स को ऑफर किया था। उन्होंने ये भी बताया कि उन तीन एक्टर्स ने रहमान डकैत का रोल क्यों रिजेक्ट किया था। पढ़िए मुकेश छाबड़ा का इंटरव्यू।
किन्हें ऑफर किया था रोल?
मुकेश छाबड़ा ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अक्षय खन्ना के पास जाने से पहले तीन एक्टर्स को रहमान डकैत का रोल ऑफर किया था। एक एक्टर साउथ से थे और बाकी दो बॉलीवुड से थे। मैं उनका नाम नहीं बता सकता, लेकिन ये जरूर बता सकता हूं कि उन्होंने ऑफर रिजेक्ट करते वक्त मुझे बहुत ही अजीब तर्क दिए थे। एक ने कहा था, इस फिल्म में तो कई सारे एक्टर्स हैं। दूसरे ने कहा था, ये तो रणवीर सिंह की फिल्म है।’
अक्षय खन्ना ने क्या कहा था?
मुकेश ने आगे बताया, ‘उन तीन एक्टर्स के बाद हमारे दिमाग में अक्षय खन्ना का नाम आया। जब हमने अक्षय से बात की तो उन्होंने कहानी सुनी, कहा कि ये बहुत शानदार स्क्रिप्ट है और फिर एक ही दिन के अंदर उन्होंने हां कर दी।'
मुकेश ने अक्षय के बारे में क्या कहा?
अक्षय की तारीफ करते हुए मुकेश ने कहा, ‘अक्षय अपने दिल से फैसले लेते हैं। अक्षय उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं जिनके फैसले आस-पास मौजूद चार-पांच लोगों की राय पर आधारित नहीं होते हैं। वह बहुत ही शानदार एक्टर हैं और हर कैरेक्टर में जान फूंक देते हैं।’
यालिना की कास्टिंग
यालिना के रोल के बारे में बात करते हुए मुकेश ने कहा, ‘मेरे और आदित्य, दोनों के पास बहुत सारे मैसेज आ रहे थे कि उन्हें ये रोल करना है। हालांकि, मैं और आदित्य इस मामले में बहुत क्लियर थे कि हमें कोई बिल्कुल नया चेहरा चाहिए। ताकि लोगों को यकीन हो जाए कि हां यही यालिना है। हमने यालिना के लिए 1000 से ज्यादा ऑडिशन्स लिए थे।’
'धुरंधर' और ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ पहली और ‘धुरंधर’ दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। ‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 840.20 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,307.35 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं ‘धुरंधर 2’ ने डे15 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 920.02 करोड़ रुपये और दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1,466.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अगर आपने अभी तक ‘धुरंधर 2’ नहीं देखी है तो देखने से पहले इस लिंक पर क्लिक करके इसका रिव्यू पढ़ सकते हैं।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


