
Dhurandhar: जो सलमान-आमिर नहीं कर पाए वो रणवीर सिंह ने कर दिया, तोड़ा पुष्पा-2 का यह रिकॉर्ड
Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ने वो कमाल कर दिखाया है जो अच्छे-अच्छे सुपरस्टार्स की फिल्में नहीं कर पाई। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 का यह रिकॉर्ड फाइनली किसी ने तोड़ा।
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने वो कमाल कर दिखाया है, जो बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में नहीं कर पाईं। साउथ के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म ने पुष्पा-2 ने बॉक्स ऑफिस पर जो भूकंप लाया था, उसके बाद ऐसा लगा कि शायद इस फिल्म का रिकॉर्ड अब कोई नहीं तोड़ सकेगा। लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने इसके रिकॉर्ड को भी छोटा बता दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' की कमाई का ग्राफ रविवार को और ऊपर गया, और टूटा यह रिकॉर्ड।
धुरंधर ने तोड़ दिया पुष्पा-2 का यह रिकॉर्ड
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 के भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की बात करें तो दूसरे रविवार को इसने 54 करोड़ रुपये का धमाकेदार बिजनेस किया था। इसके बाद सलमान खान और आमिर खान जैसे बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन यह रिकॉर्ड नहीं टूटा। लेकिन रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की कमाई में वो कमाल हुआ, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। 'धुरंधर' ने दूसरे रविवार को 58 करोड़ रुपये का बिजनेस करके यह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और इस मामले में पहले नंबर पर आ गई।
जल्द रखेगी 500 करोड़ क्लब में कदम
सिर्फ भारत में कमाई की बात करें तो थिएटर्स में 10 दिनों में ही धुरंधर ने 351 करोड़ 61 लाख रुपये की कमाई कर ली है। संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म, ऐसा कर पाने वाली पहली मूवी बन गई है। दूसरे वीकेंड में फिल्म का कुल कलेक्शन 111 करोड़ रुपये रहा है। जल्द ही फिल्म 500 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी इस बात की संभावना फैंस के साथ-साथ ट्रेड विशेषज्ञ भी बता रहे हैं। इसे क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों का पूरा फायदा मिलने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




