Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडdhurandhar box office ranveer singh beat kapil sharma' film kis kisko pyaar karoo 2 read
Dhurandhr Box Office: तीसरे शनिवार को भी कमाई का धमाका, पिट गई कपिल शर्मा की फिल्म

Dhurandhr Box Office: तीसरे शनिवार को भी कमाई का धमाका, पिट गई कपिल शर्मा की फिल्म

संक्षेप:

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की आंधी थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म की कमाई के आगे कपिल शर्मा की फिल्म बुरी तरह पिट रही है। कपिल की फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 10 से 11 करोड़ तक की कमाई की और आगे की फिल्मों के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

Dec 20, 2025 10:24 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणवीर कपूर की फिल्म धुरंधर को रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। फिल्म हर दिन 22 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है। वहीं वीकेंड पर ये कमाई डबल हो जाती है। सोशल मीडिया पर छाई इस फिल्म की तारीफ में कई सेलेब्रिटीज सामने आए हैं। ऑडियंस ने भी फिल्म में एक्टर्स की परफॉरमेंस और डायरेक्शन को शानदार बताया और अब दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। धुरंधर की कमाई की बात करें तो फिल्म अब तक 500 करोड़ का बिजेनस कर चुकी है। इस फिल्म की कमाई की आंधी के आगे कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को भारी नुकसान हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धुरंधर की कमाई की आंधी

5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने अपने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ से अधिक कमाई की थी। दूसरे हफ्ते में 253.25 करोड़। अब तीसरे हफ्ते के पहले शुक्रवार को फिल्म ने 22.5 करोड़ और आज शनिवार को खबर लिखने तक फिल्म ने 29 करोड़ कमाए हैं। कुल 512 करोड़ का कलेक्शन।

ये भी पढ़ें:धुरंधर में इसलिए है रणवीर-सारा की उम्र में 20 साल का अंतर
ये भी पढ़ें:जानिए किस फिल्म ने सबसे कम दिनों में कमा डाले 300 करोड़
धुरंधर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कपिल शर्मा की फिल्म पिट गई

दूसरी तरफ धुरंधर के एक हफ्ते बाद 12 दिसंबर को रिलीज हुई कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' बहुत घाटा हुआ है। 35 से 40 करोड़ के बजट में रिलीज हुई फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में सिर्फ 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं अपने नौवे दिन फिल्म ने कुछ लाख ही कमाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कुल 9 दिनों में फिल्म 13 करोड़ के आस-पास ही जोड़ पाई है। फिल्म के लिए अपना बजट निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है। आगे का रास्ता और मुश्किल है। इस हफ्ते कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ और उससे अगले वाले हफ्ते में अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस आ रही है। ऐसे में कपिल की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना मुश्किल लग रहा है।

ये भी पढ़ें:आज नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं ये 10 फिल्में, एक तो हुई ऑस्कर के लिए नॉमिनेट
ये भी पढ़ें:2026 में आने वाली इन फिल्मों का बजट आपको सदमा दे देगा,महंगी है इस एक्टर की फिल्म
Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।