
Dhurandhar Box Office : नहीं थम रहा धुरंधर का तूफान, 500 करोड़ से कुछ कदम दूर फिल्म
धुरंधर फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इसके बाद भी फिल्म की कमाई जारी है। फिल्म अब बस 500 करोड़ के क्लब में शामिल ही होने वाली है।
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। फिल्म की रिलीज को 2 हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन फिल्म की कमाई अब भी जारी है। तीसरे शुक्रवार की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट आ गई है जो काफी इम्प्रेसिव है।
कितनी की कमाई
सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 22.5 करोड़ की कमाई कर ली है। तो इस हिसाब से अब तक फिल्म ने टोटल 483 करोड़ कमा लिए हैं।
फिल्म का टोटल कलेक्शन
शुक्रवार : 28 करोड़
शनिवार : 32 करोड़
रविवार : 43 करोड़
सोमवार : 23.25 करोड़
मंगलवार : 27 करोड़
बुधवार : 27 करोड़
गुरुवार : 27 करोड़
पहले हफ्ते का कलेक्शन : 207.25 करोड़
दूसरा शुक्रवार : 32.5 करोड़
दूसरा शनिवार : 53 करोड़
दूसरा रविवार : 58 करोड़
दूसरा सोमवार : 30.5 करोड़
दूसरा मंगलवार : 30.5 करोड़
दूसरा बुधवार : 25.5 करोड़
दूसरा गुरुवार : 23.25 करोड़
दूसरे हफ्ते का कलेक्शन : 253.25 करोड़
तीसरा शुक्रवार : 22.50 करोड़
टोटल : 483 करोड़
बता दें कि धुरंधर के तूफान के बीच में कपिल शर्मा की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 और कृति सेनन और धनुष की फिल्म तेरे इश्क में भी रिलीज हुई, लेकिन वो चली नहीं।
वहीं फिलहाल फिल्म का कॉम्पटीशन हॉलीवुड फिल्म अवतार से चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कमाई में कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
धुरंधर के बारे में जानें
धुरंधर के बारे में बता दें कि यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह ने इंडियन स्पाई का किरदार निभाया है। फिल्म में रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल,आर माधवन और सारा अर्जुन हैं।
यह फिल्म का पहला पार्ट है और अगले साल मार्च 19 को इसका दूसरा पार्ट आएगा।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




