Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDhurandhar Box Office Ranveer Singh Akshaye Khanna Movie Earn More Than 720 Crore
Dhurandhar ने साल के आखिरी दिन भी दिखाया अपना दम, की इतने करोड़ की कमाई

Dhurandhar ने साल के आखिरी दिन भी दिखाया अपना दम, की इतने करोड़ की कमाई

संक्षेप:

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की रिलीज को भले ही 4 हफ्ते हो गए है और कई नई मूवीज भी इस बीच रिलीज हुई हैं, लेकिन धुरंधर ने सबको पछाड़ कर रखा है बॉक्स ऑफिस के मामले में।

Jan 01, 2026 06:23 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आदित्य धर की धुरंधर ने साल के आखिरी दिन भी कमाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि बुधवार के दिन कमाई में थोड़ी गिरावट हुई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की टोटल कमाई देखें तो मूवी ने कमाल कर दिया है। चौथे बुधवार को फिल्म ने 10.50 करोड़ की कमाई की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कितने कमा लिए फिल्म ने

पहले हफ्ते फिल्म ने टोटल 207.25 करोड़ कमाए थे। दूसरे हफ्ते धुरंधर ने 253.25 करोड़ कमाए थे। तीसरे हफ्ते मूवी ने 172 करोड़ कमाए और चौथे हफ्ते के बुधवार तक की कमाई को मिलाकर मूवी ने अब तक टोटल 722.75 करोड़ की कमाई कर ली है।

सिंगल भाषा में बनाया ये रिकॉर्ड अपने नाम

धुरंधर ने इसी के साथ एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। धुरंधर सिंगल भाशा में 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। रणवीर सिंह की फिल्म ही सिर्फ नॉन मल्टीलिंगुअल इंडियन फिल्म है जो 1000 करोड़ कमा पाई है(बिना चाइना) के। इससे पहले अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 और शाहरुख खान की जवान थी जिन्होंने सिंगल भाषा में 1000 करोड़ कमाए थे। लेकिन अब धुरंधर ने इन्हें पीछे छोड़ दिया है।

वहीं ओवरऑल धुरंधर 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है सभी वर्जन में। अगले वीकेंड तक फिल्म 1160 करोड़ कमा सकती है और जवान फिल्म को पछाड़ सकती है।

नए साल पर बढ़ेगी कमाई

खैर अभी नए साल पर छुट्टी के मौके पर फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी हो सकती है और देखते हैं फिल्म और क्या नया रिकॉर्ड अपने नाम करती है।

ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 लोगों को खौफ में ला देगी, राम गोपाल ने बताया कैसा होगा दूसरा पार्ट

अगले पार्ट का सबको इंतजार

आदित्य धर द्वारा डायरेक्ट धुरंधर में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल अहम किरदार में हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट अब इसी साल यानी मार्च 2026 में रिलीज होगा। फैंस अभी से दूसरे पार्ट के लिए एक्साइटेड हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।