
Dhurandhar Box Office: रणवीर की फिल्म का 7वें दिन भी जलवा जारी, कमाए इतने करोड़
आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म धुरंधर का कमाल जारी है। फिल्म ने 1 हफ्ते में ही 200 करोड़ का कलेक्शन पूरा कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म का कमाल जारी है।
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल की फिल्म धुरंधर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फिल्म के कई सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ भी अच्छा मिल रहा है मतलब लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं अब गुरुवार के बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट भी आ गई है।
फिल्म का कलेक्शन
सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार को 27 करोड़ तक की कमाई की है तो इस हिसाब से फिल्म ने अब तक 207.25 करोड़ की कमाई कर ली है।
वर्ल्डवाइड भी फिल्म का कमाल
वैसे 3 दिन से फिल्म एक ही अमाउंट की कमाई कर रही है। सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबित मंगलवार से लेकर गुरुवार तक फिल्म ने 27 करोड़ कमाए हैं। 7 दिन में फिल्म ने जहां भारत में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है तो वहीं वर्ल्डवाइड 300 करोड़। फिल्म को यूएस, यूके, कनाडा, यूएई और ऑस्ट्रेलिया में काफी पसंद किया जा रहा है।
रणवीर ने अपनी ही इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
बता दें कि इस कलेक्शन के साथ अब धुरंधर रणवीर की टॉप हिंदी फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर पद्मावत ओवरऑल भारत में 302 करोड़ के साथ है। दूसरे नंबर पर 240.03 करोड़ के साथ फिल्म सिंबा है। तीसरे नंबर पर धुरंधर तो चौथे नंबर पर बाजीराव मस्तानी 184.3 करोड़ के साथ है तो वहीं पांचवें नंबर पर है फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जिसका कलेक्शन 153.55 करोड़ है। छठे नंबर पर 139.63 करोड़ के साथ गली बॉय है। 7वें नंबर पर गोलियों की रासलीला रामलीला है 117.53 करोड़ के साथ। 8वें नंबर पर 104.13 करोड़ के साथ फिल्म 83, 9वें नंबर पर 78.61 करोड़ के साथ गुंडे है और 10वें नंबर पर 76.81 करोड़ के साथ दिल धड़कने दो है।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




