Dhurandhar Box Office: 44 वें दिन भी कमाई कर रही है रणवीर की फिल्म, हैरान करने वाला है कलेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 44 वें दिन भी कमाई कर रही है। शनिवार को फिल्म ने कुछ करोड़ अपने खाते में जोड़ लिए और अब रविवार को भी कमाई करने की उम्मीद है। अब तक कुल कलेक्शन हैरान करने वाला है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने वो कर दिखाया है जो अभी तक किसी हिंदी फिल्म ने नहीं किया। फिल्म ने कमाई के मामले में पिछली कई फिल्मों को पीछे छोड़ नया रिकॉर्ड बना दिया है। 44 वें दिन बाद भी फिल्म कमाई कर रही है और बॉक्स पर टिकी है। फिल्म ने अ[ने छठे वीक में हैरान करने वाली कमाई की थी और इस वीकेंड भी कलेक्शन जारी है। इस फिल्म के रास्ते में आने वाली हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई। 44वें दिन शनिवार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ टिकी हुई है।
44 वें दिन भी हो रही है कमाई
5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर ने छठे हफ्ते में 26।35 करोड़ की कमाई की थी। 7वें शुक्रवार को 1।75 करोड़ और बीती रात यानी 7वें शनिवार को फिल्म की कमाई 3 (Early Estimates) करोड़ से ज्यादा रही। फिल्म ने अब तक कुल 821।35 करोड़ कमा लिए हैं जो अभी तक कोई दूसरी हिंदी फिल्म नहीं कमा पाई। धुरंधर ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज रविवार को भी कमाई करने की उम्मीद है।

वेस्ट अमेरिका की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म
धुरंधर के कई रिकॉर्ड बन गए हैं। जैसे वेस्ट अमेरिका में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म धुरंधर ही है। इससे पहले ये रिकॉर्ड बाहुबली 2, पुष्पा, जवान जैसी फिल्मों के नाम था। अब धुरंधर टॉप पर है। वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में धुरंधर ने बहुत पहले जवान, KGF 2 जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। फिल्म 1200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। आने वाले दिनों में कई फिल्मों को टक्कर दे सकती है।
धुरंधर 2 का ट्रेलर
धुरंधर के धमाके के बाद अब फैंस धुरंधर 2 का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की एडिटिंग पर काम शुरू हो गया है। डायरेक्टर आदित्य धर ट्रेलर कट्स पर ध्यान दे रहे हैं। बैकग्राउंड साउंड और विसुअल्स सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। फिल्म का ट्रेलर फरवरी अंत तक रिलीज किए जाने की खबर है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।