Dhurandhar Box Office : धुरंधर का कमाल जारी, फिल्म ने कमा लिए इतने करोड़

Jan 14, 2026 06:18 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर की रिलीज को 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म को देखने लोग थिएटर्स में जा रहे हैं और फिल्म की कमाई रुक नहीं रही है।

Dhurandhar Box Office : धुरंधर का कमाल जारी, फिल्म ने कमा लिए इतने करोड़

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की कमाई रुक ही नहीं रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। अब 40वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है और फिल्म ने द राजा साब के रिलीज के बाद भी अच्छी कमाई की है।

सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को धुरंधर ने 2.50 करोड़ की कमाई की और अब फिल्म के 40वें दिन के टोटल कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने अब तक 810.50 करोड़ कमा लिए हैं।

पहले हफ्ते का कलेक्शन207.25 करोड़
दूसरे हफ्ते का कलेक्शन253.25 करोड़
तीसरे हफ्ते का कलेक्शन₹ 172 करोड़
चौथे हफ्ते का कलेक्शन106.5 करोड़
5वें हफ्ते का कलेक्शन51.25 करोड़
शुक्रवार3.5 करोड़
शविवार5.75 करोड़
रविवार6.15 करोड़
सोमवार2.35 करोड़
मंगलवार2.50 करोड़

धुरंधर के बारे में बता दें कि यह एक भारतीय स्पाई कहानी है जो पाकिस्तान में जाकर आतंकवादियों के बीच रहकर भारत की रक्षा के लिए जाता है। रणवीर ने इसमें स्पाई हमजा का किरदार निभाया है।

आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन भी हैं।

आदित्य की ब्लॉकबस्टर फिल्म

यह आदित्य की बतौर डायरेक्टर दूसरी फिल्म है और दूसरी मूवी ने उनके करियर का ग्राफ काफी ऊंचा कर दिया है। ना सिर्फ क्रिटिक्स और दर्शक बल्कि इंडस्ट्री के लोग भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

पहले भी दी सुपरहिट फिल्म

इससे पहले आदित्य ने फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक बनाई थी और वो भी सुपरहिट थी। इस फिल्म का हाउज द जोश डायलॉग काफी हिट रहा था।

टॉक्सिक से धुरंधर 2 की टक्कर

धुरंधर की बात करें तो इसका अब दूसरा पार्ट मार्च में आएगा जिसको देखने के लिए सब काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर यश की मूवी टॉक्सिक से जबरदस्त क्लैश होने वाला है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।