Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDhurandhar Box Office Collection Day 38 Ranveer Singh Akshaye Khanna Movie Business After Prabhas The Raja Saab Release
Dhurandhar Box Office Day 38: रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ने दिखाई आंख, 'द राजा साब' भी रोक नहीं पाई रफ्तार

Dhurandhar Box Office Day 38: रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' ने दिखाई आंख, 'द राजा साब' भी रोक नहीं पाई रफ्तार

संक्षेप:

डायरेक्टर आदित्य धर की मूवी 'धुरंधर' ने का सामने अब प्रभास की हॉरर कॉमेडी 'द राजा साब' और और 'इक्कीस' सीना ताने खड़ी है। अब बात करते हैं 'धुरंधर' के बिजनेस की तो बता दें कि इसने 28 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की थी।

Jan 12, 2026 06:14 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Dhurandhar Box Office Collection Day 38: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की'धुरंधर' के साथ बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रही है। ये फिल्म देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी गदर काट रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। मूवी में रणवीर दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। मूवी में अक्षय खन्ना ने रणवीर सिंह को बराबर की टक्कर देते नजर आए। 'धुरंधर' ने रिलीज के पहले दिन से ही ऐसी रफ्तार पकड़ी की रिलीज के 38 दिनों बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मूवी ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ की कई बड़ी फिल्मों के छक्के छुड़ा दिए हैं। तो चलिए जानते हैं इसने रविवार को कितना कमा लिया...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वीकेंड में बढ़ी'धुरंधर' की रफ्तार

डायरेक्टर आदित्य धर की मूवी 'धुरंधर' ने का सामने अब प्रभास की हॉरर कॉमेडी 'द राजा साब' और और 'इक्कीस' सीना ताने खड़ी है। अब बात करते हैं 'धुरंधर' के बिजनेस की तो बता दें कि इसने 28 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की थी। ऐसे में अब इसके रविवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'धुरंधर' ने 38वें दिन खबर लिखने तक 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये आंकड़े काफी निराश करने वाले हैं। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 805.65 करोड़ रुपये हो गया है।

धुरंधरकलेक्शन
ओपनिंग डे28 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता207.25 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता253.25 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता172 करोड़ रुपये
चौथा हफ्ता106.5 करोड़ रुपये
पांचवा हफ्ता51.25 करोड़ रुपये
डे 386.15 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन805.65 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।