Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDhurandhar Box Office Collection Day 37 After The Raja Saab Release Know Ranveer Singh Akshaye Khanna Movie Business
Box Office Day 37:' द राजा साब' के रिलीज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है 'धुरंधर', 800 करोड़ से अब इतनी दूर

Box Office Day 37:' द राजा साब' के रिलीज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है 'धुरंधर', 800 करोड़ से अब इतनी दूर

संक्षेप:

डायरेक्टर आदित्य धर की मूवी 'धुरंधर' ने का सामने अब प्रभास की हॉरर कॉमेडी 'द राजा साब' सीना ताने खड़ी है। इसके अलावा 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी','अवतार 3' और 'इक्कीस' जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस प मौजूद हैं।

Jan 10, 2026 06:34 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर' के साथ बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रहे हैं। ये फिल्म इन दिनों देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी गदर काट रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आज इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 37 दिन हो गया है, इसके बावजूद ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। मूवी में रणवीर दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। मूवी में अक्षय खन्ना ने रणवीर सिंह को बराबर की टक्कर देते नजर आए। 'धुरंधर' ने रिलीज के पहले दिन से ही ऐसी रफ्तार पकड़ी की रिलीज के 33 दिनों बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मूवी ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ की कई बड़ी फिल्मों के छक्के छुड़ा दिए हैं। तो चलिए जानते हैं इसने शनिवार को कितना कमा लिया...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

'द राजा साब' के रिलीज के बाद क्या रहा 'धुरंधर' का हाल

डायरेक्टर आदित्य धर की मूवी 'धुरंधर' ने का सामने अब प्रभास की हॉरर कॉमेडी 'द राजा साब' सीना ताने खड़ी है। इसके अलावा 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी','अवतार 3' और 'इक्कीस' जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस प मौजूद हैं। लेकिन सबसे बड़ी टक्कर इस वक्त रणवीर सिंह का प्रभास के साथ है। अब बात करते हैं 'धुरंधर' के बिजनेस की तो बता दें कि इसने 28 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की थी। ऐसे में अब इसके शनिवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'धुरंधर' ने 37वें दिन खबर लिखने तक 3.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये आंकड़े काफी निराश करने वाले हैं। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 797.68 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें 'धुरंधर' का कलेक्शन

ओपनिंग डे 28 करोड़ रुपये
पहला हफ्ता 207.25 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता 253.25 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता 172 करोड़ रुपये
चौथा हफ्ता 106.5 करोड़ रुपये
पांचवा हफ्ता 51.25 करोड़ रुपये
डे 37 3.93 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 797.68 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।